Ritesh Pandey Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रितेश पांडे, कभी कैसेट बेचकर गुजारा करते थे, अब बिहार चुनाव में एंट्री

Ritesh Pandey Net Worth: रितेश पांडे, जिन्होंने कभी कैसेट बेचकर गुजारा किया, आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल कलाकार हैं. उनकी कुल संपत्ति 12-14 करोड़ रुपये के बीच है. अब वे बिहार चुनाव 2025 में करगहर सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं.

Ritesh Pandey Net Worth: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. अलग-अलग दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. इसी बीच जन सुराज पार्टी ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को अपने 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही रोहतास जिले की करगहर सीट. इस सीट से भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता रितेश पांडे का नाम सामने आया, जिससे पूरे राज्य में राजनीतिक और मनोरंजन जगत दोनों में हलचल मच गई.

कैसेट बेचने से शुरू हुआ रितेश का सफर

रितेश पांडे का सफर आसान नहीं रहा. एक समय ऐसा भी था जब उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा और गुजारा चलाने के लिए उन्हें संगीत की सीडी और कैसेट बेचनी पड़ी. लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई.

उन्हें पहचान मिली फिल्म ‘बलमा बिहारवाला’ से, जिसमें वे अभिनेत्री पूनम दुबे के साथ नजर आए थे. यह फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं.

रितेश पांडे की कमाई और कुल संपत्ति

रितेश पांडे आज सिर्फ एक गायक या अभिनेता नहीं, बल्कि एक सफल ब्रांड बन चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) करीब 12 से 14 करोड़ रुपये के बीच है. वे एक फिल्म के लिए लगभग ₹20 लाख की फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा, वे स्टेज शो, एल्बम सॉन्ग्स, और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं. उनके कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण हैं.

सोशल मीडिया पर अपार फैन फॉलोइंग

रितेश पांडे सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक, और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. उनके गाने न केवल भारत में, बल्कि नेपाल और मॉरीशस जैसे देशों में भी खूब सुने जाते हैं. उनकी सोशल मीडिया लोकप्रियता उन्हें ब्रांड प्रमोशन और डिजिटल विज्ञापन से भी आय का स्रोत प्रदान करती है. यही वजह है कि रितेश अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे और चर्चित कलाकारों में से एक बन चुके हैं.

Also Read: Maithili Thakur Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मैथिली ठाकुर, एक शो से कितनी कमाती हैं और अब चुनाव में एंट्री!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >