Retirement Plan: बुढ़ापे में मिलेगा हर महीने एक लाख पेंशन, बस ऐसे करें तैयारी

Retirement Plan: आप नौकरी पेशा हो या अपना कोई व्यापार कर रहे हैं. आपकी उम्र 40 साल की हो गयी है. मगर, आपने अपना रिटायरमेंट की प्लानिंग नहीं की है तो घबराये नहीं. आप अभी भी इसके लिए प्लान बनाकर अपना बुढ़ापा सुखद बना सकते हैं.

Retirement Plan: रिटायरमेंट की प्लानिंग करते समय आपको इस बात ध्यान रखने की जरूरत है कि गलत निवेश और गलत तरीके के किया गया बचत आपके लिए मुसिबत का कारण बन सकता है. साथ ही, कहीं भी निवेश से पहले जोखिम को ध्यान में रखने की जरूरत है.

Retirement Plan: अगर आपकी उम्र 40 वर्ष की है तो आपके पास सेवानिवृत्ति के लिए 20 साल का वक्त शेष है. अगर आप बेहतर तरीके से प्लानिंग करें तो सेवानिवृत्ति के बाद आपको हर महीने एक लाख रुपये का पेशन मिल सकता है.

केंद्र सरकार के द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) चलायी जा रही है. नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) एक सहायक पेंशन संरचना के तहत आती है और लोगों को अपने वर्चस्व जीवन के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. NPS में विभिन्न निवेश विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कि विपणनीय निवेश, सरकारी निवेश आदि.

Also Read: FD Rate of Interest: त्योहार में इन 10 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, तुरंत देखें अपडेट

इस स्कीम में पहले केवल नौकरीपेशा ही निवेश कर सकते थे. मगर, अब इसे सभी लोगों के लिए खोल दिया गया है. यानी, अगर आप बिजनेस भी करते हैं तो अपने रिटायरमेंट के लिए एनपीएस में निवेश कर सकते हैं.

हर महीने एनपीएस के माध्यम से एक लाख रुपया पेंशन पाने के लिए आपको एनपीएस में हर महीने करीब 63,000 रुपये निवेश करेंगे. हालांकि, इतनी बड़ी राशि निवेश करने से पहले आपको अपनी आय और जोखिम को ध्यान में रखने की जरूरत है.

Also Read: Share Market: Bajaj Auto, LTIMindtree, IndusInd Bank समेत ये शेयर करायेंगे धांसू कमाई, तुरंत तैयर कर लें लिस्ट

एनपीएस में निवेश करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें. इसके साथ ही, किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह करके निवेश करना शुरू करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >