Retail Inflation: राहत भरी खबर! खुदरा महंगाई दर में गिरावट, अगस्त में 6.83 फीसदी रही रिटेल इंफ्लेशन

Retail Inflation: अगस्त महीने के खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है. अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 9.94 फीसदी रही, जो जुलाई में 11.51 फीसदी थी. भारतीय रिजर्व बैंक ने 2023-24 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के 5.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है.

Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत भरी खबर है. अगस्त महीने के खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 7.4 फीसदी तक बढ़ने के बाद अगस्त में सालाना आधार पर कम होकर 6.83 फीसदी हो गई. आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 9.94 फीसदी रही, जो जुलाई में 11.51 फीसदी थी. भारतीय रिजर्व बैंक ने 2023-24 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के 5.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. गौरतलब है कि  विश्लेषकों को उम्मीद थी कि अनाज और खाने-पीने के चीजों की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति ऊंची रहेगी.

आसमान छू रही है महंगाई, मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है सरकार- कांग्रेस
इधर, कांग्रेस ने मंगलवार को एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार कुछ ठोस कदम उठाने के बजाय मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि एक साल में शाकाहारी थाली 24 फीसदी और मांसाहारी थाली 13 फीसदी तक महंगी हो गई है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री और उनका तंत्र चाहे जितनी उपलब्धियां गिना ले, हकीकत यह है कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रही है. इस रिपोर्ट को ही देखिए – एक साल में थाली 24 प्रतिशत महंगी हो गई है. रमेश ने आरोप लगाया कि एक तरफ बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ रही है. दूसरी तरफ़ महंगाई आसमान छू रही है. सरकार कुछ ठोस उपाय करने के बजाय सिर्फ इन मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है. 

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >