Repo Rate: नहीं बढ़ेगी आपके लोन की EMI, RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा

Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है, जिससे लोन और ईएमआई फिलहाल महंगे नहीं होंगे. साल 2025 में दरों में कुल 1.25% की बड़ी कटौती की गई थी. गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए ब्याज दरों को फिलहाल बरकरार रखा गया है.

Repo Rate:अगर आप होम लोन या कार लोन की ईएमआई (EMI) कम होने का इंतजार कर रहे थे, तो फिलहाल अच्छी खबर यह है कि आपके लोन की किस्तें नहीं बढ़ेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज, 6 फरवरी को घोषणा की कि रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा गया है.

इस फैसले का आप पर क्या होगा असर?

  • लोन नहीं होंगे महंगे: चूंकि आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसलिए बैंकों की ब्याज दरें फिलहाल स्थिर रहेंगी.
  • EMI में राहत: आपकी मौजूदा ईएमआई में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.

2025 में दिखा था कटौतियों का दौर

पिछले एक साल में आरबीआई ने ब्याज दरों में बड़ी राहत दी है. साल 2025 में कुल चार बार में ब्याज दरों को 1.25% तक घटाया गया था.

  • फरवरी 2025: 5 साल बाद पहली बार कटौती (6.5% से 6.25%).
  • अप्रैल 2025: 0.25% की दूसरी कटौती.
  • जून 2025: 0.50% की सबसे बड़ी कटौती.
  • दिसंबर 2025: 0.25% घटाकर रेट को 5.25% पर लाया गया.

क्या होता है रेपो रेट ?

आसान भाषा में समझें तो, रेपो रेट वह दर है जिस पर देश के बड़े बैंक (जैसे SBI, HDFC आदि) रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं. जब रेपो रेट कम होता है, तो बैंकों को सस्ता पैसा मिलता है, जिसका फायदा वे ग्राहकों को सस्ता लोन देकर पहुँचाते हैं.

कैसे होता है फैसला ?

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) हर दो महीने में बैठक करती है. इस कमेटी में कुल 6 सदस्य होते हैं (3 आरबीआई से और 3 सरकार द्वारा नियुक्त). वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कमेटी की कुल 6 बैठकें हुईं, जिनमें अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों पर फैसले लिए गए.

Also Read : लखपति दीदी योजना का बड़ा विस्तार, अब ट्रेनिंग के साथ बाजार भी देगी सरकार, जानें कैसे उठाएं लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >