भारत में शुरू होगा फेसजिम का सिग्नेचर फेशियल वर्कआउट, रिलायंस रिटेल का ब्यूटी सेगमेंट में विस्तार

Reliance Retail: रिलायंस रिटेल ने यूके स्थित फेसजिम में निवेश कर भारत में फेशियल फिटनेस का नया अध्याय शुरू किया है. टीरा स्टोर्स के जरिए यह अनोखा स्किनकेयर और फेशियल वर्कआउट कॉन्सेप्ट भारत के प्रमुख शहरों में शुरू होगा. अगले 5 वर्षों में स्टैंडअलोन स्टूडियो और एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे. फेसजिम की साझेदारी रिलायंस के ब्यूटी और वेलनेस सेगमेंट में विस्तार को मजबूती देती है, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं को साइंस-बेस्ड ब्यूटी सॉल्यूशन का नया अनुभव मिलेगा.

Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने यूनाइटेड किंगडम स्थित इनोवेटिव स्किनकेयर ब्रांड फेसजिम (फेसजिम) में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है. यह निवेश रिलायंस की ब्यूटी और वेलनेस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. फेसजिम अपने अनोखे स्किनकेयर और फेशियल वर्कआउट कॉन्सेप्ट के लिए जाना जाता है. इस निवेश के बाद भारत में भी फेसजिम का सिग्नेचर फेशियल वर्कआउट शुरू होगा.

क्या है फेसजिम?

फेसजिम की स्थापना मशहूर वेलनेस एंटरप्रेन्योर इंग थेरेन ने की थी. यह ब्रांड त्वचा की देखभाल और मांसपेशियों की एक्सरसाइज को मिलाकर फेशियल फिटनेस की नई श्रेणी तैयार करता है. इसके सिग्नेचर फेशियल वर्कआउट पारंपरिक फेशियल से अलग चेहरे की मांसपेशियों को टोन और एक्टिव करने पर केंद्रित हैं.

टीरा स्टोर्स में मिलेगा एक्सपीरियंस

रिलायंस के ब्यूटी रिटेल ब्रांड टीरा के माध्यम से भारत में फेसजिम का संचालन किया जाएगा. अगले 5 वर्षों में फेसजिम भारत के प्रमुख शहरों में स्टैंडअलोन स्टूडियो और चुनिंदा टीरा स्टोर्स में उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहक अनुभव-आधारित सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

बढ़ती डिमांड का फायदा उठाने की तैयारी

टीरा की सह-संस्थापक और सीईओ भक्ति मोदी ने कहा, “भारत में साइंस-बेस्ड, एक्सपीरियंस-ओरिएंटेड ब्यूटी सॉल्यूशन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. फेसजिम इस आवश्यकता को पूरी तरह पूरा करता है.”

अंतरराष्ट्रीय विस्तार में भारत की अहम भूमिका

फेसजिम के सीईओ एंजेलो कैस्टेलो ने कहा, “रिलायंस के साथ साझेदारी हमें भारत जैसे बड़े और उभरते बाजार में पहुंचने में मदद करेगी.” यह सहयोग ब्रांड की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का एक अहम हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें: त्रिनिदाद पहुंचकर कितने का हो जाता है भारत का 1 रुपया, जानकर चौंक जाएंगे आप

रिलायंस की ब्यूटी रणनीति को मजबूती

यह साझेदारी रिलायंस रिटेल को भारत में ब्यूटी और वेलनेस सेगमेंट में लीडरशिप की स्थिति में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. फेसजिम के साथ यह गठजोड़ अनुभव-आधारित उपभोक्ता सेवा को नया आयाम देगा.

इसे भी पढ़ें: कम समय में मोटी कमाई, यूएमएफ ने लॉन्च किया यूनियन लो ड्यूरेशन फंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >