Reliance AGM: रिलायंस की एजीएम का वर्चुअल रियलिटी मंच, सोशल मीडिया पर होगा प्रसारण

Reliance AGM 2022: रिलायंस समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी सोमवार को होने वाली 45वीं सालाना आमसभा में शेयरधारकों को संबोधित करेंगे. इस आमसभा का विभिन्न मंचों पर प्रसारण करने का फैसला लोगों को डिजिटल तरीके से जोड़ने का एक प्रयास माना जा रहा है.

Reliance Industries Ltd, RIL AGM : रिलायंस इंडस्ट्रीज सोमवार को होने जा रही अपनी वार्षिक आमसभा की बैठक का प्रसारण वर्चुअल रियलिटी मंच के साथ-साथ पांच सोशल मीडिया मंचों पर भी करेगी. सूत्रों ने बताया कि रिलायंस समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी सोमवार को होने वाली 45वीं सालाना आमसभा में शेयरधारकों को संबोधित करेंगे.

इस आमसभा का विभिन्न मंचों पर प्रसारण करने का फैसला लोगों को डिजिटल तरीके से जोड़ने का एक प्रयास माना जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है जो अपनी आमसभा का वर्चुअल रियलिटी मंच के अलावा सोशल मीडिया मंचों पर जीवंत प्रसारण करने जा रही है. इस बैठक का आधिकारिक जियोमीट प्रसारण भी किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, अपराह्न दो बजे से यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर आमसभा से संबंधित ब्योरा देखा जा सकेगा. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Reliance vs SEBI: सेबी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मुकेश अंबानी की कंपनी, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >