RBL Bank ने अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में दी जानकारी, कहा- बुनियादी रूप से मजबूत है संस्थान, अफवाहों पर न दें ध्यान

यस बैंक संकट के मद्देनजर निजी क्षेत्र के एक अन्य ऋणदाता आरबीएल बैंक ने बुधवार को कहा कि वह ‘‘अच्छी तरह पूंजीकृत'' है और उसकी संपत्ति की गुणवत्ता में कोई प्रतिकूल बदलाव नहीं आया है.

यस बैंक संकट के मद्देनजर निजी क्षेत्र के एक अन्य ऋणदाता आरबीएल बैंक ने बुधवार को कहा कि वह ‘‘अच्छी तरह पूंजीकृत” है और उसकी संपत्ति की गुणवत्ता में कोई प्रतिकूल बदलाव नहीं आया है. आरबीएल बैंक का यह बयान यस बैंक संकट के देखते हुए आया है. जिसके बाद कई बैंकों के शेयरों में तेज गिरावट हुई.

आरबीएल बैंक ने एक बयान मे कहा, ‘‘आरबीएल बैंक का प्रबंधन बैंक को लेकर चिंताओं को दूर करना चाहता है, जो गलत सूचनाओं पर आधारित हैं.” बैंक ने बयान में आगे कहा, ‘‘हम इस बात पर फिर से जोर देना चाहते हैं कि आरबीएल बैंक एक बुनियादी रूप से एक मजबूत संस्थान है.

खासतौर से सोशल मीडिया में संस्था की वित्तीय सेहत और स्थिरता को लेकर अफवाहें गलत हैं, ये गलत भावना से प्रेरित हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं.” बैंक ने कहा कि वह अच्छी तरह पूंजीकृत है, उसके पास नकदी की स्थिति अच्छी है, वृद्धि जारी है और प्रबंधन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बैंक ने कहा, ‘‘22 जनवरी 2020 को हमारे तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद से परिसंपत्ति की गुणवत्ता में कोई प्रतिकूल बदलाव नहीं हुआ है.” बैंक ने आगे कहा कि उसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.08 प्रतिशत और टियर-1 पूंजी 15.08 प्रतिशत है, जो निर्धारित नियामक आवश्यकता के मुकाबले काफी अधिक है.

शुरुआती कारोबार में आरबीएल के शेयर 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 230.25 के भाव पर थे. बैंक के शेयर में पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >