RBI: अगर अब भी आपके पास हैं 2000 रुपये के नोट, तो जान लें RBI का नया अपडेट

RBI ( भारतीय रिजर्व बैंक) ने सोमवार को जानकारी दी कि 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं. जानें आप कैसे कर सकते हैं वापस

RBI ( भारतीय रिजर्व बैंक) ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी. आरबीआई के अनुसार, 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने के समय कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में थे. 31 अक्टूबर, 2024 को कारोबार बंद होने पर, प्रचलन में शामिल नोटों का मूल्य घटकर 6,970 करोड़ रुपये रह गया.

बयान में कहा गया, “इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं.” इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. यह सुविधा अब भी आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है.

Also Read: Digital Payment: आरबीआई के इस आदेश के बाद खटाखट डिजिटल पेमेंट करेंगे दिव्यांग

2000 रुपये के नोट कैसे जमा करें

यदि आपके पास अभी भी कोई 2000 रुपये का नोट है, तो आप उसे जमा कर सकते हैं. इसके लिए आपको आरबीआई के ऑफिस जाना होगा. पूरे देश में आरबीआई के 19 ऑफिस हैं, जहां आप किसी भी कार्यालय में जाकर 2000 रुपये का नोट जमा कर सकते हैं. इसके अलावा, आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं.

Also Read: RBI Officers Recruitment 2024: रिजर्व बैंक में निकली वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >