1 अप्रैल से बदल जाएगा क्रेडिट स्कोर और लोन का गणित, ग्राहकों को मिलेंगी ये 4 बड़ी राहतें

Rules Change: आरबीआई ने 1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधारों का ऐलान किया है. अब क्रेडिट स्कोर हर 7 दिन में अपडेट होगा, जिससे लोन प्रक्रिया तेज होगी.

Rules Change: आरबीआई ने बैंकिंग और लोन सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं. ये बदलाव न केवल पर्सनल फाइनेंस को आसान बनाएंगे, बल्कि बैंकों और ग्राहकों के बीच के भरोसे को भी और मजबूत करेंगे. विशेष रूप से क्रेडिट स्कोर के अपडेट होने की गति और लोन को समय से पहले बंद करने (Foreclosure) के नियमों में हुए बदलाव सीधे आपकी जेब पर सकारात्मक असर डालेंगे.

अब 7 दिन में अपडेट होगा सिबिल (CIBIL) स्कोर

नए नियम के अनुसार, क्रेडिट स्कोर अपडेट करने की प्रक्रिया अब हर 7 दिन में पूरी की जाएगी. महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का डेटा अपडेट होगा. जो लोग अपना स्कोर सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका होगा क्योंकि उनके प्रयासों का परिणाम अब बहुत जल्दी सामने आएगा. हालांकि, ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि मिस्ड पेमेंट या देरी से किए गए भुगतान की जानकारी भी उतनी ही तेजी से दर्ज होगी, जिससे सिबिल स्कोर तेजी से गिर भी सकता है.

लोन प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज से मुक्ति

लोन को समय से पहले चुकाने की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह एक बड़ी राहत भरी खबर है. नए प्रावधानों के तहत अब फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन पर किसी भी प्रकार का प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र चार्ज नहीं वसूला जाएगा. वर्तमान नियम यह है कि यदि कोई ग्राहक अपनी बचत से लोन को जल्दी बंद करना चाहता है, तो उसे बैंक को भारी शुल्क देना पड़ता है, लेकिन अब समय से पहले लोन चुकाने पर आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

बैंक अकाउंट में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी

बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए 1 अप्रैल से ग्राहक अपने बैंक अकाउंट और लॉकर में अधिकतम चार नॉमिनी (Nominee) जोड़ सकेंगे. इस बदलाव से किसी अनहोनी की स्थिति में संपत्ति का प्रबंधन और कानूनी वारिसों तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी. यह कदम भविष्य में होने वाले कानूनी विवादों को कम करने और परिवार के सदस्यों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा.

ज्वेलरी कारोबारियों के लिए ‘गोल्ड मेटल लोन’ में राहत

आरबीआई ने न केवल आम ग्राहकों बल्कि व्यापारियों के लिए भी राहत के रास्ते खोले हैं. ज्वेलरी कारोबारियों के लिए गोल्ड मेटल लोन की भुगतान अवधि को 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दिया गया है. भुगतान की इस समय सीमा में बढ़ोतरी होने से ज्वेलर्स के पास नकद प्रवाह (Cash Flow) में सुधार होगा और उन्हें अपने व्यापारिक संचालन और निवेश के लिए अधिक समय मिल सकेगा, जो बाजार में स्थिरता लाने में सहायक होगा.

Also Read: राशन की दुकान ही नहीं, अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, सरकार ने गैस संकट के बीच नियमों में दी ढील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >