क्या आपसे केवाईसी अपडेट करने के नाम पर मांगी जा रही है ओटीपी- पिन सहित ये जानकारी, आरबीआई ने कहा-सावधान

RBI ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने खाते से संबंधित किसी भी तरह की आवश्यक और महत्वपूर्ण सूचना किसी अपरिचित व्यक्ति को ना दें. आरबीआई ने आज कहा कि उन्हें इस संबंध में कई शिकायत प्राप्त हुई है कि केवाईसी अपडेट किये जाने के बहाने उनके साथ धोखाधड़ी की गयी.

भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अपडेट किये जाने के नाम पर ग्राहकों के साथ की जा रही धोखाधड़ी के मामलों को लेकर लोगों को एकबार फिर आगाह किया है. आरबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि वे केवाईसी अपडेट किये जाने के नाम पर अपने बैंक खातों का डिटेल या पासवर्ड किसी को ना दें.

आरबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने खाते से संबंधित किसी भी तरह की आवश्यक और महत्वपूर्ण सूचना किसी अपरिचित व्यक्ति को ना दें. आरबीआई ने आज कहा कि उन्हें इस संबंध में कई शिकायत प्राप्त हुई है कि केवाईसी अपडेट किये जाने के बहाने उनके साथ धोखाधड़ी की गयी.


Also Read: तीसरी लहर का खतरा कम लेकिन स्कूल खोलने का फैसला जल्दबाजी में ना लें : वैज्ञानिक

आरबीआई ने लोगों को अलर्ट किया किया कि अगर कोई आपके खाते का केवाईसी करने के नाम पर आपको फोन करके, मेल अथवा मैसेज के जरिये अगर आपसे आपके खाते के बारे में गोपनीय जानकारी मांगे तो आप उसे ना दें. इसमें आपके खाते को लाॅगइन करने की जानकारी, पिन और ओटीपी शामिल हो सकते हैं. इसे किसी को भी ना दें क्योंकि बैंक केवाईसी के नाम पर इन चीजों की जानकारी अपने ग्राहकों से नहीं मांगता है.

Also Read: देश में 75 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिया गया, ऐतिहासिक उपलब्धि, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये ट्‌वीट…

कई बार लिंक भेजकर आपसे उस लिंक पर अपनी जानकारी भरने को भी कहा जाता है, लेकिन यह सब धोखाधड़ी के हथकंडे हैं, जिसपर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए और उससे सतर्क रहना चाहिए. कई बार धोखाधड़ी के लिए जाल साज आमलोगों को डराने के लिए यह धमकी भी देते हैं कि आपका खाता बंद कर दिया जायेगा. लेकिन यह होगा कि केवाईसी के संबंधित किसी भी तरह की जानकारी आप अपने बैंक से लें.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >