RBI: डेबिट कार्ड रखने की टेंशन जाएं भूल, अब यूपीआई से डिपॉजिट हो जाएगा कैश

RBI: आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने एटीएम में यूपीआई का उपयोग करके कार्ड-रहित नकद निकासी की बड़ी घोषणा की है. इसके लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी कर दिया जाएगा. ये सुविधा केवल कैश डिपॉजिट मशीन में आपको मिलेगी.

RBI: जल्द ही आमलोगों को जेब में डेबिट कार्ड लेकर घूमने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी. आपका लगभग हर काम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से हो जाएगा. जी हां, अब आप यूपीआई की मदद से अपने खाते में पैसा जमा भी कर पाएंगे. आपके कैश जमा करने के लिए खाता का चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. आपको केवल कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) में ये सुविधा मिलेगी. अभी तक इसका इस्तेमाल आप एटीएम कार्ड के माध्यम से कर सकते थे. इस बात की घोषणा आज रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने की है. इसके अलावा, पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई ऐप के जरिये यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव किया गया है.

शक्तिकांत दास ने क्या कहा?

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने एटीएम में यूपीआई का उपयोग करके कार्ड-रहित नकद निकासी से प्राप्त अनुभव को देखते हुए अब यूपीआई का उपयोग करके नकदी जमा करने वाली मशीन (सीडीएम) में पैसा जमा करने की सुविधा भी प्रदान करने का प्रस्ताव है. वर्तमान में नकद जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने के लिए मुख्य रूप से डेबिट कार्ड का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा. आरबीआई के अनुसार, बैंकों कर नकदी जमा मशीनों के उपयोग से जहां एक तरफ ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है वहीं बैंक शाखाओं में नकदी-जमा करने को लेकर दबाव कम हुआ है. अब यूपीआई की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया गया है. फिलहाल पीपीआई से यूपीआई भुगतान केवल पीपीआई कार्ड जारी करने वाले की तरफ से उपलब्ध कराई गई वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ही किया जा सकता है.

Also Read: निवेश करना अब होगा ज्यादा आसान, रिजर्व बैंक रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए लायेगा मोबाइल एप

जल्द आएगा दिशा निर्देश

शक्तिकांत दास ने बयान में कहा कि इससे पीपीआई कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह यूपीआई भुगतान करने में मदद मिलेगी. इससे ग्राहकों के लिए चीजें और आसान होंगी और छोटी राशि के लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा मिलेगा. आरबीआई इन उपायों के बारे में जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगा. इसके अलावा बैंक के द्वारा आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम को एक्सेस करने के लिए मोबाइल एप भी लॉच किया जाने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >