RBI Digital Fraud Compensation: बैंक अकाउंट से उड़े पैसे तो घबराएं नहीं, 5 दिन में करें शिकायत और पाएं मुआवजा

RBI Digital Fraud Compensation: ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को अब बैंक से मुआवजा मिलेगा. RBI ने 50,000 रुपये तक के फ्रॉड पर राहत देने का प्रस्ताव रखा है. जानें कैसे और कब तक आप इसे कर सकते हैं क्लेम.

RBI Digital Fraud Compensation: आजकल डिजिटल पेमेंट जितनी आसान है, ऑनलाइन ठगी का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है. इसी को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक राहत भरी योजना लेकर आया है. अब अगर आपके साथ कोई भी ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो बैंक आपको उसका हर्जाना देगा.

कितना पैसा वापस मिलेगा?

RBI के नए ड्राफ्ट के मुताबिक, अगर आपके साथ 50,000 रुपये तक की धोखाधड़ी होती है, तो आप नुकसान का 85% हिस्सा वापस पा सकते हैं. हालांकि, इसकी एक लिमिट तय की गई है अधिकतम 25,000 रुपये तक ही मुआवजा मिलेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि एक व्यक्ति अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक बार ही इस मुआवजे का फायदा उठा सकता है.

पैसे पाने के लिए क्या करना होगा?

अगर आपके साथ फ्रॉड हुआ है, तो चुप न बैठें. मुआवजा पाने के लिए आपको ये दो काम 5 दिनों के भीतर करने होंगे:

  1. अपने बैंक को तुरंत जानकारी दें.
  2. नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (1930) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

अगर आप देरी करते हैं, तो हो सकता है कि आपको यह मदद न मिले. एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद, बैंक को 5 दिनों के अंदर आपके खाते में पैसे क्रेडिट करने होंगे.

किसकी गलती पर किसे मिलेगा पैसा?

  • बैंक की गलती: अगर बैंक के सिस्टम में खराबी या लापरवाही की वजह से पैसा कटा है, तो ग्राहक की जीरो लायबिलिटी होगी. यानी पूरा पैसा वापस मिलेगा.
  • आपकी गलती: अगर आपने खुद किसी को OTP या पिन (PIN) बताया है, तो इसे आपकी लापरवाही माना जाएगा.
  • स्कैम का शिकार: अगर किसी ने आपको डरा-धमका कर या झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए हैं, तो भी आप इस नई स्कीम के तहत मुआवजे के हकदार होंगे.

बैंकों के लिए क्या हैं नए निर्देश?

RBI ने बैंकों को सख्त हिदायत दी है कि 500 रुपये से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन पर ग्राहक को तुरंत SMS अलर्ट मिलना चाहिए. साथ ही, फ्रॉड की रिपोर्ट करने के लिए बैंकों को 24 घंटे हेल्पलाइन चालू रखनी होगी. यह नया नियम 1 जुलाई, 2026 से लागू करने का प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड सुरक्षा में बदलाव, SEBI ने पेश की वॉलंटरी डेबिट फ्रीज की सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >