मंबई से गोरखपुर तक बंगले, कई मंहगी गाड़ियां, सोने की भरमार, कितनी संपत्ति है रवि किशन के पास

Ravi Kishan: रवि किशन आज अपना जन्मदिन मना रहे है. इस मौके पर आइए जानते है उनके पास कितनी संपत्ति है, कितने कार है और कितना सोना है.

Ravi Kishan: रवि किशन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है. भोजपूरी सिनेमा के शान रवि किशन ने हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ भाषा की फिल्मों में खूब काम किया है. इसके साथ ही एक्टर गोरखपुर लोकसभा सीट के सांसद भी है.

रवि किशन के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 14.96 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें से करीब 2.55 करोड़ उनकी पुश्तैनी है.

रवि किशन का कार कलेक्शन

रवि किशन के पास 7 महंगी गाड़िया है, जिसमें मर्सिडीज बैंज, BMW, जैगुआर एफ पेस, Toyata Fortuner, Isuzu D- Max V- Cross, इनोवा क्रिस्टा, हार्ले डेविडसन, स्ट्रीट बॅाब शामिल है.

रवि किशन के पास सोना

रवि किशन के पास 318 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 9.38 लाख से अधिक है, साथ ही 4.85 लाख के सोने के गहने भी हैं.

रवि किशन के पास कई प्रॉपर्टीज

  • रवि किशन के पास कई शहरों में प्रॉपर्टीज हैं.
  • मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक रॉ हाउस फ्लैट है.
  • पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस यूनिट फ्लैट है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है.
  • मुंबई के जोगेश्वरी ओशिवारा इालके के वैभव पैलेस में एक फ्लैट है.
  • मुंबई के गोरेगांव वेस्ट और लक्ष्मी नगर के गार्डन स्टेट में एक आवासीय फ्लैट है.
  • गोरखपुर और जौनपुर में दो अलग-अलग बंगले हैं.

Also Read: सावन आते ही सोना हुआ गजब का सस्ता, देखें आपके शहर में क्या चल रहा है भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >