राकेश झुनझुनवाला की पत्नी ने बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो, इन 6 कंपनियों के खरीदे शेयर

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो से अब उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला शेयर खरीद रही हैं. हाल के दिनों में रेखा झुनझुनवाला ने अपने दिवंगत पति राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो से 6 कंपनियों के शेयर खरीदे हैं.

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: जाने माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला अब इस दुनिया में नहीं है. लेकिन उनके पोर्टफोलियो से खरीदारी जारी है. जी हां, दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने संभाल लिया है. राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो से अब रेखा झुनझुनवाला शेयर खरीद रही हैं. हाल के दिनों में रेखा झुनझुनवाला ने अपने दिवंगत पति राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो से 6 कंपनियों के शेयर खरीदे हैं.

पांच कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी: रेखा झुनझुनवाला ने जिस 6 कंपनियों के शेयर खरीदे हैं उनसे से पांच कंपनियों में उन्होंने पहले से ही शेयर खरीदे हुए थे. यानी उन्होंने इन पांच कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि एक नये स्टॉक को अपनी पोर्टफोलियो में शामिल किया है. रेखा झुनझुनवाला ने सिंगर इंडिया कंपनी के शेयर खरीदे हैं. रेखा झुनझुनवाला ने जिन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है उनके नाम हैं.

टाइटन कंपनी: सितंबर तीसरी तिमाही में रेखा झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. नयी खरीद के बाद टाइटन में अब उनकी हिस्सेदारी बढ़कर करीब 1.70 हो गयी है. टाइटन कंपनी में दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 3.85 फीसदी है.

टाटा कम्युनिकेशंस: रेखा झुनझुनवाला ने टाइटन के अलावा टाटा कम्युनिकेशंस में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. उन्होंने कंपनी की 0.53 फीसदी शेयर की खरीद की है. नयी खरीद के बाद टाटा कम्युनिकेशंस में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी बढ़कर 1.61 फीसदी हो गई है.

फोर्टिस हेल्थकेयर: रेखा झुनझुनवाला ने फोर्टिस हेल्थकेयर की पहले हिस्सेदार रह चुकी थी, लेकिन साल 2020 में उन्होंने फोर्टिस हेल्थकेयर की सारी हिस्सेदारी हटा दी थी. अब एक बार फिर रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कायम कर ली है. इसके अलावा रेखा झुनझुनवाला ने एनसीसी, टाटा मोटर्स में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. रेखा ने टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 1.9 फीसदी से 1.11 फीसदी कर लिया है. वहीं, उन्होंने एनसीसी में अपनी हिस्सेदारी 0.16 बढ़ा लिया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >