Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: इस योजना में एक बार निवेश पर सलाना मिलेंगे 111000 रुपये, जानें डिटेल

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना को आप एलआईसी की बेवसाइट पर ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर ले सकते हैं. जिसमें फिलहाल 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. हालांकि इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 निर्धारित की गयी है.

रिटायरमेंट को लेकर अधिकतर लोग पहले से प्लान करते रहते हैं, जिससे उनका भविष्य आराम से गुजरे. इसलिए अपने रिटायरमेंट के पैसे को सीनियर सिटीजन ऐसे जगह पर लगाना पसंद करते हैं, जहां उनका निवेश सुरक्षित हो और अच्छा रिटर्न मिल सके. रिटायरमेंट के बाद लोगों के पास हर महीने पैसों की जरूरत भी होती है, वैसे में लोग पेंशन योजना अधिक लेना पसंद करते हैं. जहां एक बार निवेश कर आजीवन हर महीने इनकम होता रहे. वरिष्ठ नागरिकों की इसी जरूरत को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक योजना की शुरुआत 4 मई 2017 को की. जिसमें वरिष्ठ नागरिक निवेश कर अच्छा पेंशन ले सकते हैं. हम यहां आपको इस योजना की पूरी जानकारी दे रहे हैं.

क्या है वय वंदन योजना

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसकी शुरुआत नरेंद्र मोदी सरकार ने 4 मई 2017 को की थी. जिसमें 60 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक इसमें 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. 60 साल में अगर कोई 15 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे हर महीने 9250 रुपये पेंशन मिलेगी.

Also Read: Jharkhand News: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की खुशी, सचिवालय कर्मियों ने किया CM हेमंत सोरेन का अभिनंदन

कहां करें आवेदन और क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना को आप एलआईसी की बेवसाइट पर ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर ले सकते हैं. जिसमें फिलहाल 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. हालांकि इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 निर्धारित की गयी है. इस योजना में निवेश के आधार पर हर महीने 1000 रुपये से 9250 रुपये तक पेंशन लिया जा सकता है. आप अपनी सुविधा के अनुसार पेंशन का चुनाव कर सकते हैं. यानी आप महीने, हर तीन महीने, 6 महीने या फिर सलाना पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं. यह निर्भर करता है, आपने जो प्लान लिया है, उसपर.

पात्रता और शर्तें

न्यूनतम प्रवेश आयु: 60 वर्ष (पूर्ण)

अधिकतम प्रवेश आयु : कोई सीमा नहीं

पॉलिसी अवधि : 10 वर्ष

न्यूनतम पेंशन : 1,000 रुपये प्रति माह, 3,000 रुपये प्रति तिमाही, 6,000 रुपये प्रति छमाही और 12,000 रुपये प्रति वर्ष.

अधिकतम पेंशन : 9250 रुपये प्रति माह, 27750 रुपये प्रति तिमाही, 55500 रुपये प्रति छमाही और 111000 रुपये प्रति वर्ष.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना कर लाभ

Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana में इनकम टैक्स पर छूट नहीं मिलती है.

यह योजना एक निवेश योजना है.

60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी नागरिक 1500000 रुपए तक का निवेश 31 मार्च 2023 से पहले कर सकते हैं.

निवेश के आधार पर वरिष्ठ नागरिक 1000 से लेकर 9250 रुपये प्रति माह की पेंशन ले सकते हैं.

इस योजना में जीएसटी पर छूट मिलती है.

आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत इस योजना के अंतर्गत निवेश करने वाले नागरिक द्वारा कटौती का दावा नहीं किया जा सकता.

इस योजना को आप आसानी से सरेंडर कर सकते हैं. स्कीम लेने के 15 दिनों के अंदर इसे आप सरेंडर कर सकते हैं. अगर कोई ऑनलाइन स्कीम ली है, तो उसे 30 दिनों तक का समय दिया जाता है.

वय वंदन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में सबसे पहले आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आवेदक का फोटो, रिटायरमेंट डॉक्यूमेंट.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >