हर महीने फिक्स पैसा चाहिए? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहा है बंपर रिटर्न, यहां समझिए पूरा गणित

Post Office Scheme: सुरक्षित निवेश और नियमित आय चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) सबसे भरोसेमंद विकल्प है. इसमें एकमुश्त निवेश कर आप अगले 5 साल तक हर महीने ब्याज पा सकते हैं. 7.40% ब्याज दर के साथ यह योजना आपके पैसे को बढ़ाने का सुरक्षित जरिया है.

Post Office Scheme: अगर आप अपने पास रखे एकमुश्त पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां आपका मूल धन सुरक्षित रहे और साथ ही हर महीने एक फिक्स कमाई भी होती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक शानदार विकल्प है. सरकारी गारंटी होने के कारण इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है. यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रिटायरमेंट के बाद या खाली पड़ी पूंजी से नियमित आय चाहते हैं.

कैसे काम करती है यह योजना?

पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में आपको केवल एक बार पैसा जमा करना होता है. इसके बाद अगले 5 सालों तक बैंक की तरह आपके पास हर महीने ब्याज की रकम आती रहती है. योजना की अवधि 5 साल है, जिसके पूरा होने पर आपका पूरा मूल धन आपको वापस मिल जाता है. इस दौरान सरकार आपको फिक्स ब्याज देती है, जिस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता.

कितना पैसा लगा सकते हैं आप?

इस योजना में निवेश की सीमा को लेकर स्पष्ट नियम हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से सिंगल या जॉइंट खाता चुन सकते हैं:

  • एक व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है.
  • तीन लोग मिलकर अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.
  • योजना की शुरुआत आप मात्र 1,000 रुपये से भी कर सकते हैं.

ब्याज दर और रिटर्न का गणित

मौजूदा समय में सरकार इस स्कीम पर 7.40% सालाना की दर से ब्याज दे रही है. अगर आप सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको हर महीने 5,550 रुपये की आय होगी. वहीं, अगर जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये की अधिकतम सीमा तक निवेश किया जाता है, तो मासिक आय बढ़कर 9,250 रुपये तक पहुंच सकती है. ध्यान रहे कि यदि आप हर महीने मिलने वाला ब्याज नहीं निकालते हैं, तो उस पर अलग से कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता.

कौन खुलवा सकता है खाता?

भारत का कोई भी वयस्क नागरिक पोस्ट ऑफिस में जाकर यह खाता खुलवा सकता है. यह योजना उन निवेशकों के लिए सुरक्षा का भरोसा देती है जो जोखिम से बचना चाहते हैं. मैच्योरिटी के बाद आप अपनी पूरी निवेशित राशि वापस निकाल सकते हैं या उसे दोबारा निवेश करने का विकल्प चुन सकते हैं.

Also Read: कैसे मिलेगा नया PNG कनेक्शन? जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >