PMSBY Policy 2026: Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana 2026 आम आदमी को आर्थिक मजबूती देने और अनहोनी के समय परिवार को सहारा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं गेम-चेंजर साबित हो रही हैं. इन्ही में से एक है ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ (PMSBY), जो दुनिया की सबसे सस्ती बीमा योजनाओं में से एक मानी जाती है. महज एक चाय के कप से भी कम कीमत में यह योजना आपको लाखों का कवरेज देती है.
क्या है PMSBY में खास?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को सुरक्षा देना है, जिनके पास महंगे इंश्योरेंस प्रीमियम भरने के साधन नहीं हैं. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका सालाना प्रीमियम है. आपको साल भर में सिर्फ 20 रुपए खर्च करने होते हैं, यानी महीने का खर्च 2 रुपए से भी कम आता है.
PMSBY में कितना मिलता कवरेज और फाईनेंशियल सपोर्ट
इस पॉलिसी के तहत अलग-अलग परिस्थितियों में आर्थिक सहायता दी जाती है:
- यदि दुर्घटना में बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार (नॉमिनी) को 2 लाख रुपए की एकमुश्त राशि दी जाती है.
- हादसे में दिव्यांग होने पर 1-2 लाख रुपए की मदद मिलती है.
- यदि इंश्योरेंस लेने वाले को किसी ऐक्सिडेंट में माइनर हैंडिकैप्ड होता है, तो उसे 1 लाख का मुआवजा दिया जाता है.
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
इस सरकारी सुरक्षा कवच से जुड़ना बेहद आसान है, बस आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा:
- आवेदक की उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- आपके पास एक सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है.
- इस योजना का प्रीमियम हर साल 31 मई को आपके खाते से अपने आप (Auto-Debit) कट जाता है, जिससे पॉलिसी रिन्यू कराने की चिंता नहीं रहती.
रजिस्ट्रेशन करने का प्रॉसेस
इस योजना से जुड़ने के लिए आपको लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है. आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाकर एक साधारण फॉर्म भरकर इसका हिस्सा बन सकते हैं. कई बैंक अब नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए भी इस योजना में शामिल होने की सुविधा देते हैं. आवेदन के साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी अनिवार्य है.
Also Read: 18 जनवरी को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें आपके शहर में आज क्या है लेटेस्ट रेट