Vande Bharat Train: 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, मेरा बूथ सबसे मजबूत को कर रहे संबोधित

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से भी बात की.

Vande Bharat Train: देश के एकसाथ पांच वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है. पीएम मोदी मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने आज जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई वे हैं रानी कमलापति से इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; रानी कमलापति से ही जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा के मडगांव) से मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. इस दौरान मध्यप्रदेश दौरे पर गये पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में स्कूली छात्रों के साथ बातचीत भी की. बता दें, इससे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया.

सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम  मोदी आज यानी मंगलवार को भोपाल पहुंचे. यहां उन्होंने पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समारोह में भी हिस्सा लेंगे.

Also Read: प्रगति मैदान लूट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ, फिल्मी अंदाज में दिया था घटना को अंजाम

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे. पीएम मोदी का पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राज्य पार्टी के संगठन प्रभारी मुरलीधर राव और भोपाल की महापौर मालती राय सहित कई लोगों ने स्वागत किया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >