PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे ₹2,000, जानें क्यों

PM Kisan Yojana 24th Installment: क्या आपको पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ किसानों को इस बार ₹2,000 की किस्त से वंचित होना पड़ सकता है? यहां जानें कैसे.

PM Kisan Yojana 24th Installment:  किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चलाती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की ओर से साल में तीन बार पैसे दिए जाते हैं, ताकि खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में उन्हें थोड़ी मदद मिल सके.

इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. अब किसानों को योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन क्या सभी किसानों के खाते में इस बार भी पैसे आएंगे? कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है. आखिर किन किसानों को 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? आइए, आसान भाषा में समझते हैं.


ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojan: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

किन किसानों की अटक सकती है किस्त? जानें यहां

  1. पीएम किसान योजनाका लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो इसके लिए पात्र हैं. अगर कोई किसान पात्र नहीं होने के बावजूद गलत दस्तावेजों के आधार पर इस योजना से जुड़ गया है, तो उसका नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है. दरअसल, विभाग समय-समय पर लाभार्थियों की जांच करता है. जांच में अपात्र पाए जाने वाले किसानों का नाम सूची से हटा दिया जाता है और उन्हें मिलने वाली किस्त भी रोक दी जाती है.
  2.  अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपकी पीएम किसान योजना की किस्त अटक सकती है. इसलिए समय रहते ई-केवाईसी जरूर करा लें. इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं या पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आपको योजना की किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा.
  3. पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग भी करवाना जरूरी होता है. अगर आपने अभी तक ये दोनों काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है. इसलिए अगर आप पीएम किसान की अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो समय रहते भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम जरूर पूरा करा लें.


ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट, जानें नए किसान कैसे कर सकते हैं आवेदन

कब आ सकती है अगली किस्त?

पीएम किसान योजना की हर किस्त आमतौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है. पिछली यानी 23वीं किस्त जून में जारी हुई थी. ऐसे में चार महीने का अंतराल अक्टूबर में पूरा हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >