किसानों का इंतजार हुआ खत्म, आ गई पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की तारीख

PM Kisan Yojana 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे है. ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है आपकी किस्त किस दिन आपके खाते में आएगी.

PM Kisan Yojana 20th Installment: किसानों को बेसब्री से पीएम किसान योजना के किस्त का इंतजार रहता है. फिलहाल किसान अपने 20वीं किस्त का इंतजार कर रही है. ऐसे में आइए जानते है कब तक आप किसानों के खाते में पैसा आएगा.

PM किसान योजना की 20वीं किस्त

PM किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा कब मिलेगा, ये सवाल हर किसी के मन मे है. पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते में आई थी. कहा जा रहा था कि जून के अंत में पैसे मिलेंगे. हालांकि अभी तक किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट नहीं हुए.

इस दिन आएगा पैसा

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान तीन बाद यानी 18 जुलाई को हो सकता है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान बिहार के मोतिहारी में किया जाएगा. कहा जा रहा है 18 जुलाई को पीएम मोदी यहां दौरा करने आ सकते हैं. यहां के गांधी मैदान में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी राज्य के लोगों को सौगात भी देंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि यहीं से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी हो सकती है.

पीएम किसान योजना के बारे में

सरकार किसानों के आर्थिक सुरक्षा के लिए ये योजना चलाती है. इस योजना के तहत सरकार साल में तीन बार किसानों के खाते में 2,000 रुपए देती है. लाभार्थियों को साल में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. हर चार महीने के बाद ये 2,000 रुपए करके किस्त लाती है.

Also Read: किसानों के लिए खुशखबरी, RBI ने छोटे किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >