PM Kisan Yojana: जानिए कब आ रही है खाते में 13वीं किस्त! नहीं कराया यह काम तो अटक जाएगा पैसा

PM Kisan Yojana: अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इस सप्ताह आपके खाते में किसान सम्मान निधि की रकम आ सकती है. लेकिन सम्मान निधि आपके खाते में आये इसके लिए जरूरी है कि आप यह काम हर हाल में निपटा लें. नहीं तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.

PM Kisan Yojana: केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की रकम डालने जा रही है. किसानों को योजना के तहत 12वीं किस्त की रकम मिल चुकी है. अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने लाभुकों के खाते में किसान निधि की रकम आ जाएगी. बता दें केन्द्र की मोदी सरकार हर साल किसानों के खाते में सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रुपये डालती है.

कब जारी होगी 13वीं किस्त: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त कब जारी होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आ रही है कि इसी हफ्ते किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि बीते साल पीएम किसान योजना की किस्त 1 जनवरी को जारी कर दी गई थी. ऐसे में इस बात की संभावना बी बन रही है कि इस हफ्ते मोदी सरकार किसानों के खाते में रकम डाल सकती है. लेकिन पैसा कब डाला जाएगा इसको लेकर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

करा लें यह जरूरी काम: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभुक हैं तो आपके खाते में योजना की रकम पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ काम को जल्द से जल्द निपटा लें. इसी कड़ी में अगर आपने अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं करवाया है, तो जल्द ही उसे करा लें. नहीं तो आपकी खाते में योजना की रकम नहीं आएगी. सत्यापन के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर यह काम करा सकते हैं.

केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है पैसा: आपके खाते में किसान योजना की रकम पहुंचे इसके केवाईसी का होना अनिवार्य है. अगर आप योजना के लाभुक हैं और आपने केवाईसी नहीं कराया है तो आपके खाते में योजना की रकम नहीं आएगी. 13 वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. केवाईसी कराने के लिए आप pmkisan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन इसे करा सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं.

Also Read: 7th Pay Commission DA Hike: 4 फीसदी बढ़ सकता है केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानें ताजा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >