PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त आ गई?

PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त आपके खाते में आ गई या नहीं. पिछले काफी समय से चर्चा थी कि आज अकाउंट में पैसे आएंगे. इस आर्टिकल में जानिए करोड़ो किसानों के खाते में पैसे आए या नहीं.

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार आज करोड़ो किसान कर रहे है. ऐसे में अगर आपकी भी निगाहें इस पर टिकी है, तो आपको बताते है कि कब आपके अकाउंट में पैसे आएंगे.

20वीं किस्त आज आएगी ?

पिछले कई दिनों से खबर चल रही थी कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज आएगी. कई मिडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा था कि आज पीएम मोदी बिहार के मोतीहारी से किसानों के खाते में पैसे भेजेगें.

अगर आप भी किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र है, तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं. सरकार हर किसान को सालाना 6 हजार रुपये देती है. इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है.

आज 18 तारीख है और आज ही किस्त जारी होने वाली थी, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

19 किस्त जारी हुई थी

अभी तक पीएम किसान योजना की कुल 19 किस्त जारी हुई थी. 24 फरवरी को लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये भेजे गए थे. सरकार हर किसान के खाते में हर चार महीने में पैसे भेजती है. ऐसे में फरवरी से जुलाई चार महीने हो चुकी है.

Also Read: साल 2025 में कौन से म्यूचुअल फंड में कर रहे है लोग ज्यादा पैसा निवेश?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >