PM Kisan: लिस्ट में नाम होते हुए भी रुक सकती है 2000 रुपये की किस्त, तुरंत कर लें ये 3 काम

PM Kisan: किसान भाइयों, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने से पहले आप तीन काम (e-KYC, बैंक खाता आधार से लिंक और जमीन का विवरण अपडेट) जरूर करवा लें, नहीं तो पैसा रुक सकता है. यहां हम आपको पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं—e-KYC कैसे कराएं? बैंक खाते को आधार से लिंक और जमीन का विवरण अपडेट कैसे कराएं?

PM Kisan: किसान भाइयों, आप सभी पीएम किसान की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. लेकिन किस्त का पैसा जारी होने से पहले कुछ जरूरी काम आपको करवा लेने होंगे. कई बार ऐसा होता है कि लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में आपका नाम दर्ज होने के बावजूद आपके खाते में किस्त के ₹2000 ट्रांसफर नहीं होते.

यदि आपका नाम लिस्ट में है, फिर भी किस्त अटकने का डर है, तो तुरंत ये 3 जरूरी काम कर लें. इसके लिए आप घर बैठे पूरी प्रक्रिया खुद कर सकते हैं, कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी.

e-KYC (ई-केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करें सरकार ने पीएम किसान का लाभ पाने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. यदि आपकी केवाईसी पेंडिंग है, तो किस्त के ₹2000 रुक सकते हैं.

कैसे करें e-KYC?

किसान भाई, आप तीन तरीकों से e-KYC करा सकते हैं.

  • OTP आधारित e-KYC (पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है)
  • बायोमेट्रिक आधारित e-KYC (कॉमन सर्विस सेंटर और राज्य सेवा केंद्र पर उपलब्ध है)
  • फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है)

OTP आधारित e-KYC

PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं.

e-KYC विकल्प पर क्लिक करें.

अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें.

फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC

  • Google Play Store से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलें और अपने पीएम-किसान पंजीकृत (Registered) मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें.
  • Beneficiary Status (लाभार्थी स्थिति) वाले पृष्ठ पर जाएं.
  • यदि आपकी e-KYC स्थिति No दिखाई दे रही है, तो e-KYC पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए अपनी सहमति दें.
  • आपका चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन होने के बाद, आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

बैंक खाते को आधार (Aadhaar) से लिंक कराएं

पीएम किसान की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए आपके आधार से जुड़े खाते में भेजी जाती है. यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो ट्रांसफर फेल हो जाता है.

बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक कराएं?

अपनी बैंक शाखा में जाकर Aadhaar Seeding Form भरें और अपने खाते को NPCI से लिंक करवाएं. आप पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर Know Your Status में जाकर Aadhaar Bank Seeding Status चेक कर सकते हैं.

Land Seeding (जमीन का विवरण) YES करवाएं

पीएम किसान का लाभ लेने के लिए आपकी खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर मैप होना जरूरी है. यदि आपके स्टेटस में Land Seeding: NO दिख रहा है, तो नाम लिस्ट में होने के बाद भी पैसे नहीं आएंगे.

कैसे ठीक करें?

अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या तहसील (पटवारी/तहसीलदार) से संपर्क करें और अपनी जमीन के खसरा/खतियान के कागजात जमा करके लैंड सीडिंग का स्टेटस अपडेट कराएं.

अपना स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check Status)

  • pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • स्टेटस में ध्यान से देखें कि e-KYC Status, Aadhaar Bank Seeding Status, और Land Seeding तीनों के आगे YES (हरे रंग में) लिखा है या नहीं. यदि तीनों जगह YES है, तो आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >