PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, यानी 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को गुवाहाटी के अपने दौरे के दौरान किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले है.
इस बार सरकार लगभग 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये की राशि भेजने जा रही है. खरीफ फसलों की बीज-बोवाई से ठीक पहले ये पैसे किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में काफी मददगार साबित होगी.
किसे मिलेंगे ये 2,000 रुपये और किसे नहीं?
नियम के मुताबिक, केंद्र सरकार हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. लेकिन ध्यान रहे, पैसा सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनकी कागजी कार्रवाई पूरी है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है या आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. साथ ही, अब फार्मर आईडी (Farmer ID) होना भी अनिवार्य कर दिया गया है.
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कल आपके खाते में 2,000 रुपये आएंगे या नहीं, तो आप अभी ‘PM Kisan’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ देख सकते हैं. वहां अपना राज्य, जिला और गांव चुनकर आप लिस्ट निकाल सकते हैं. अगर उस लिस्ट में आपका नाम है, तो कल आपके खाते में पैसे जरूर आएगें.
किन गलतियों से रुक सकता है आपका पैसा?
सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर परिवार में एक से ज्यादा लोग लाभ ले रहे हैं, तो किश्त रुक सकती है. इसके अलावा, अगर किसान को 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती है, वह इनकम टैक्स भरता है या सरकारी नौकरी में है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें: LPG या इंडक्शन चूल्हा ? किस पर खाना पकाना पड़ेगा सस्ता, समझें पूरा कैलकुलेशन
