PM KISAN Yojana : इंतजार होगा खत्म! इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 12वीं किस्‍त

PM KISAN Yojana 12th installment date : अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है. जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th installment: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको भी 12वीं किस्‍त का इंतजार होगा. 12वीं किस्‍त को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं, उसके अनुसार किसानों के खाते में दिवाली के पहले सरकार पैसे डाल देगी. यहां चर्चा कर दें कि किसानों का इंतजार लंबा हो चला है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 11 किस्त किसानों के खाते में आ चुकी है.

किन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे

यदि आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब केंद्र सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है. पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाएगा, जो इस योजना के पात्र किसानों की सूची में आते हैं. यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं.

जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है.

-जब ये ओपन हो जाएगा तो इसके बाद यहां पर ‘Beneficiary Status’ वाला ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. फिर आपको अपने बैंक खाते या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनने की जरूरत है.

Also Read: Free Ration : अभी आपको मिलता रहेगा राशन की दुकान से मुफ्त अनाज, लेकिन नया नियम जान लें

-आप इनमें से चुने गये नंबर (आधार नंबर या बैंक खाता संख्या) में से की एक को यहां दर्ज करने का काम करें.

-इतना करने के बाद आपको ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करने की जरूरत है. इसके बाद आपके सामने स्टेटस आ जाएगा.

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान (pmkisan.gov.in) की अगस्त-नवंबर की किस्त अब तक नहीं आने की वजह से किसान चिंतित हैं. साल 2021 में किस्त 9 अगस्त को ही जारी कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >