पटना-रांची से दिल्ली-मुंबई तक पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव? देखें 14 अगस्त के लेटेस्ट रेट्स

14 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम में ज्यादातर शहरों में बदलाव नहीं हुआ है. जानें दिल्ली, मुंबई समेत बिहार, झारखंड और यूपी के ताजा रेट क्या है.

Petrol-Diesel Rate Today on August 14 2026: 14 अगस्त को पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों के लिए राहत की खबर है. देश के ज्यादातर शहरों में आज भी फ्यूल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कुछ पैसे का बदलाव हुआ है. 

आज पेट्रोल कितने रुपये लीटर है?

बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37, जबकि झारखंड की राजधानी रांची में ₹106.19 प्रति लीटर है. वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा में ₹101.96 और लखनऊ में ₹102.31 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. कुछ शहरों में आज मामूली बदलाव हुआ है. नोएडा में पेट्रोल 44 पैसे और लखनऊ में 42 पैसे महंगा हुआ है. बिहार के गया में 94 पैसे और भागलपुर में 78 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कीमत घटी है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (14 अगस्त)कल का रेट (13 अगस्त)बदलाव
नोएडा₹101.96₹101.52+₹0.44
लखनऊ₹102.31₹101.89+₹0.42
पटना₹113.37₹113.37₹0.00
बेगूसराय₹113.94₹113.59+₹0.35
भागलपुर₹114.37₹113.59+₹0.78
दरभंगा₹114.16₹114.39-₹0.23
गया₹114.31₹113.37+₹0.94
मुजफ्फरपुर₹114.10₹114.56-₹0.46
रांची₹106.19₹105.35+₹0.84
देवघर₹104.99₹104.99₹0.00
धनबाद₹105.36₹105.35+₹0.01
जमशेदपुर ₹105.28₹105.35-₹0.07
दिल्ली₹102.12₹102.12₹0.00
मुंबई₹111.21₹111.21₹0.00
कोलकाता₹113.51₹113.51₹0.00
चेन्नई₹107.77₹107.78-₹0.01
गुरुग्राम₹102.97₹102.97₹0.00
बेंगलुरु₹111.68₹111.68₹0.00
भोपाल₹114.71₹114.37+₹0.34

ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल में फिर गिरावट, 2% से ज्यादा लुढ़का भाव, ईरान-ओमान की डील पर सबकी नजर

डीजल का आज क्या भाव है?

डीजल की बात करें तो कोलकाता में डीजल ₹99.82, चेन्नई में ₹99.55 और बेंगलुरु में ₹99.56 प्रति लीटर है. पटना में डीजल ₹100.20 और रांची में ₹101.31 प्रति लीटर बिक रहा है. आज नोएडा में डीजल 45 पैसे और लखनऊ में 42 पैसे महंगा हुआ है. वहीं गया में 90 पैसे और भागलपुर में 73 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (14 अगस्त)कल का रेट (13 अगस्त)बदलाव
नोएडा₹95.44₹94.99+₹0.45
लखनऊ₹95.64₹95.22+₹0.42
पटना₹100.20₹100.20₹0.00
बेगूसराय₹99.90₹99.57+₹0.33
भागलपुर₹100.30₹99.57+₹0.73
दरभंगा₹100.10₹100.32-₹0.22
गया₹100.26₹99.36+₹0.90
मुजफ्फरपुर₹100.05₹100.48-₹0.43
रांची₹101.31₹100.55+₹0.76
देवघर₹100.21₹100.21₹0.00
धनबाद₹100.56₹100.55+₹0.01
जमशेदपुर ₹100.48₹100.55-₹0.07
दिल्ली₹95.20₹95.20₹0.00
मुंबई₹97.83₹97.83₹0.00
कोलकाता₹99.82₹99.82₹0.00
चेन्नई₹99.55₹99.56-₹0.01
गुरुग्राम₹95.64₹95.64₹0.00
बेंगलुरु₹99.56₹99.56₹0.00
भोपाल₹99.80₹99.49+₹0.31

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम-यूट्यूब से करते हैं कमाई? अब कमाई के साथ टैक्स का भी रखना होगा हिसाब



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >