Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत सपाट, नोएडा से पटना तक कम हुआ दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

Petrol Diesel Price Today: आज सुबह छह बजे WTI Crude Oil 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी गयी है.

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक जारी है. दो दिनों की तेजी के बाद आज कच्चे तेल की कीमत सपाट बनी हुई है. आज सुबह छह बजे WTI Crude Oil 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी गयी है. कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मई 2022 के बाद आज तक तेल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जून 2017 से पहले तेल की कीमत हर 15 दिनों पर संशोधित होती थी. हालांकि, अब कीमत रोज संशोधित की जाती है.

इन शहरों में बदली कीमतें

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है. यहां पेट्रोल 107.37 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल की कीमत 94.56 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये और गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर आज सुबह से बिक रहा है. इसके साथ ही, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे और डीजल में 92 पैसे की गिरावट आज देखने को मिल रही है. साथ ही, जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 63 पैसे की गिरावट और डीजल 42 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. दूसरी तरफ, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

Also Read: Share Market: Dabur, ASK Auto, TaMo, Yatra समेत ये शेयर बाजार में दिखायेंगे एक्शन, तुरंत तैयार कर लें लिस्ट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,394 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 61 रुपये या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,394 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 8.976 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.81 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 81.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार द्वारा तय होते हैं और यह एक डायनामिक प्रक्रिया है जो विभिन्न कारगर कारकों पर निर्भर करती है. यहां कुछ मुख्य कारक हैं जो इस प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं:

  • आंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य (International Market Prices): भारत उपयोगकर्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के विश्वासपूर्वक संग्रहित वितरण नेटवर्क नहीं है. इसलिए, विश्व बाजार में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में उत्तराधिकार खत्म होने के बावजूद, भारत अंत में मात्रा और वितरण में परिभाषित है.

  • कर और शुल्क (Taxes and Duties): पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को निर्धारित करने में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए जाने वाले कर और शुल्क शामिल होते हैं. यह आमतौर पर विभिन्न अद्यावधिक निर्णयों के आधार पर बदल सकते हैं.

  • राज्य सरकारों का योगदान (State Government Contribution): राज्य सरकारें भी पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित करने के लिए अपने योगदान को शामिल कर सकती हैं. वे अपने राज्य में विभिन्न शुल्क और करों को लागू कर सकते हैं.

  • मुद्रा की मांग और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति (Demand for Currency and Supply of Petroleum Products): पेट्रोलियम उत्पादों की मांग और उनकी आपूर्ति के बीच संतुलन भी मूल्यों को प्रभावित कर सकते हैं. यदि उत्पादों की मांग अधिक है और आपूर्ति कम है, तो मूल्यों में वृद्धि हो सकती है. उत्पादों की मांग कम है और आपूर्ति अधिक है, तो मूल्यों में कमी हो सकती है.

  • निर्यात और आयात की घटनाएं (Export and Import Events): विभिन्न निर्यात और आयात की घटनाएं भी पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को प्रभावित कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >