Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में उठा-पटक का दौर, नागपुर से लेकर पटना तक बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में आज सुबह उठा-पटक देखने को मिल रहा है. आज सुबह 7.30 बजे, WTI Crude Oil 0.35 प्रतिशत की गिरकर 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.14 डॉलर प्रतिबैरल पर बिक रहा है.

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उठा-पटक का दौर देखने को मिल रही है. आज सुबह 7.30 बजे, WTI Crude Oil 0.35 प्रतिशत की गिरकर 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.14 डॉलर प्रतिबैरल पर बिक रहा है. इस दौरान, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया. आज भी तेल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइये जानतें है आपके शहर में क्या है भाव?

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 97.98 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमतों में 17 पैसे की राहत मिली है. यहां डीजल 92.74 रुपये लीटर बिक रहा है.

Also Read: ईवीएम बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों का पैसा किया डबल, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. आज यहां पेट्रोल 88 पैसे चढ़कर 106.06 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि, डीजल 83 पैसे महंगा होकर 92.87 रुपये लीटर पर बिक रहा है. जबकि, महाराष्ट्र के नागपुर में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 103.99 रुपये लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 90.55 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करनी होगी. यहां पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 98.15 रुपये और डीजल 35 पैसे महंगा होकर 92.91 रुपये लीटर हो गया है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >