पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 14 मार्च को क्या हैं आपके शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price Today 14 March 2026: आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हो गए हैं. दिल्ली से पटना तक जानें कहां तेल सस्ता हुआ और कहां महंगा. साथ ही जानें SMS से आप अपने शहर की पेट्रोल-डीजल जान सकते हैं.

Petrol Diesel Price Today 14 March 2026: आज शनिवार 14 मार्च 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, जो आम आदमी के लिए राहत की बात है. हालांकि, बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर नजर आ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए भारत में ये रेट तय किए जाते हैं.

क्या आज पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया?

अगर आप आज गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो जान लें कि मुंबई में पेट्रोल आज भी 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में यह 94.77 रुपये के भाव पर बिक रहा है. हालांकि, बेंगलुरु और पटना जैसे शहरों में आज चंद पैसों की बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि भागलपुर में पेट्रोल थोड़ा सस्ता हुआ है.

पेट्रोल रेट टेबल 14 मार्च 2026:

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)बदलाव (कल के मुकाबले)
मुंबई₹103.540.00 
कोलकाता₹105.410.00  
नई दिल्ली₹94.770.00 
चेन्नई₹100.90-0.16  
बेंगलुरु₹102.96+0.04 
नोएडा₹94.77+0.03 
गुड़गांव₹95.51+0.07  
पटना₹105.33+0.10  
गया₹106.28+0.08  
मुजफ्फरपुर₹106.36+0.65 
भागलपुर₹106.21-0.45 
रांची₹98.44+0.58  
धनबाद₹97.93-0.12 
देवघर₹97.640.00 
पूर्वी सिंहभूम₹97.98+0.18  

डीजल के दाम में कितनी राहत मिली?

डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भी भाव 90.03 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. दिल्ली में यह 87.67 रुपये पर स्थिर है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार के गया और मुजफ्फरपुर में डीजल के दाम थोड़े बढ़ गए हैं. झारखंड के धनबाद में आज डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है.

डीजल रेट टेबल 14 मार्च 2026:

शहरडीजल की कीमत (प्रति लीटर)बदलाव (कल के मुकाबले)
मुंबई₹90.030.00  
कोलकाता₹92.020.00  
नई दिल्ली₹87.670.00  
चेन्नई₹92.49-0.12  
बेंगलुरु₹90.990.00  
नोएडा₹87.89+0.08  
गुड़गांव₹87.97+0.07  
पटना₹91.59+0.10  
गया₹92.48+0.08  
मुजफ्फरपुर₹92.53+0.59  
भागलपुर₹92.39-0.42  
रांची₹93.20+0.58 
धनबाद₹92.69-0.11 
देवघर₹92.340.00  
पूर्वी सिंहभूम₹92.73+0.18  

कीमतें बार-बार क्यों बदलती हैं?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से तीन चीजों पर टिकी होती हैं:

  1. कच्चा तेल (Crude Oil): दुनिया में कच्चे तेल के दाम बढ़ते ही भारत में रेट बढ़ जाते हैं.
  2. टैक्स का खेल: केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें VAT लगाती हैं, जिससे हर राज्य में रेट अलग होते हैं.
  3. रुपये की वैल्यू: हम तेल डॉलर में खरीदते हैं, इसलिए रुपये की मजबूती या कमजोरी से भी रेट फर्क पड़ता है.

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली फेरबदल, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >