तेल का आज का खेल! जानें आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या बोलते हैं

Petrol Diesel Price Today 10 Jan 2026: 10 जनवरी 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता है, चुनिंदा शहरों में मामूली बढ़त और गिरावट है. जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या हैं.

Petrol Diesel Price Today 10 Jan 2026: 10 जनवरी 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम स्थिरता के साथ सामने आए हैं. कुछ शहरों और राज्यों में मामूली बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कई जगह कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. बढ़ती महंगाई और ईंधन खर्च को ध्यान में रखते हुए युवा वर्ग भी रोजाना ईंधन कीमतों पर नजर रखता है, क्योंकि इसका असर सीधे ट्रांसपोर्ट, डिलीवरी जॉब्स और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ता है.

पेट्रोल कितना महंगा हुआ और कहां?

आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर रही और इसमें कल के मुकाबले कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि कोलकाता में यह 105.41 रुपये प्रति लीटर पर बिना बदलाव कायम है. चेन्नई में आज पेट्रोल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जहां 0.26 रुपये की हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. झारखंड में पेट्रोल आज 98.05 रुपये प्रति लीटर दर्ज हुआ है और इसमें 0.04 रुपये की गिरावट दिखाई दी है. वहीं बिहार में पेट्रोल 105.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 0.24 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है.

डीजल के दामों में क्या नया है?

डीजल की कीमतों में भी आज मिश्रित बदलाव देखने को मिला है. मुंबई में डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर रहा और इसमें भी कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ है. दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर और इसमें भी कोई बदलाव नहीं आया है. चेन्नई में डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया और यहां 0.22 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं झारखंड में डीजल 92.82 रुपये प्रति लीटर है जहां 0.04 रुपये की गिरावट हुई है. बिहार में डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और यहां भी 0.22 रुपये की बढ़त देखी गई है.

ये भी पढ़ें: दाम बदलते ही बाजार एक्टिव, जानें आज कितना चढ़ा सोना, कितनी घटी चांदी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >