पेटीएम ने अपने प्लटफॉर्म से एलपीजी सिलेंडर बुक करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक कैशबैक दिये जाने की घोषणा की है. इस आकर्षक ऑफर के तहत नये यूजर्स को पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर बुक करने पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा.
पहली बुकिंग पर मिलेगी सुविधा
गौर करने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ पहली बुकिंग पर मिलेगी. कंपनी ने घोषणा की है कि जो भी ग्राहक पहली बार पेटीएम के जरिये सिलेंडर बुक करेंगे उन्हें 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि पेमेंट करते वक्त FIRSTCYLINDER प्रोमोकोड अप्लाई जरूर करें. इस प्रोमोकोड के आधार पर ही ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा.
प्रमुख एलपीजी कंपनियों पर लागू है स्कीम
पेटीएम ने घोषणा की है कि कैशबैक का यह ऑफर सभी तीन प्रमुख एलपीजी कंपनियों पर लागू है. पेटीएम के यूजर्स के लिए यह सुविधा भी है कि वे पेटीएम नाऊ पे लेटर प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करके सिलेंडर बुकिंग के लिए भुगतान बाद में भी कर सकते हैं.
पेटीएम से ऐसे करें गैस की बुकिंग
अगर आप भी पेटीएम के जरिये गैस बुक करना चाह रहे हैं तो आपको सबसे पहलेपेटीएम ऐप पर ‘Book Gas Cylinder’ टैब पर जाना होगा. वहां जाकर आप अपने गैस प्रोवाइडर का नाम डालें. उसके बाद मोबाइल नंबर, एलपीजी आईडी और कंज्यूमर नंबर भरें. उसके बाद आपको पेमेंट का आप्शन मिलेगा. पेमेंट करते ही गैस की बुकिंग हो जायेगी और जिस गैस प्रोवाइडर के यहां से बुकिंग की गयी होगी, वह आपको गैस डिलीवर कर देगा.
