‘4G और 5G से बढ़कर हैं माताजी-पिताजी’, मन को छू लेगा मुकेश अंबानी का युवाओं को दिया यह संदेश, देखें वीडियो

पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय में नेटवर्क की प्रगति पर बोलते हुए मुकेश अंबानी छात्रों को बड़ा संदेश दिया. मुकेश अंबानी ने छात्रों से कहा कि माता जी और पिता जी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं होता है. उनके संघर्षों को कभी नहीं भूलना चाहिए.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का एक वीडियो संदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी युवाओं को संदेश दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4जी और 5जी के युग में माता जी और पिता जी से बड़ा दूसरा कोई नहीं हैं.

नेटवर्क की प्रगति पर बोल रहे थे मुकेश अंबानी: बीते दिनों गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय में नेटवर्क की प्रगति पर बोलते हुए मुकेश अंबानी से यह बात कही. अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा है कि तकनीक कितनी भी प्रगति कर जाये. युवा 4जी और 5जी को लेकर कितने भी क्रेजी क्यों न हो लेकिन माता जी और पिता जी से बड़ा कोई नहीं हो सकता. मुकेश अंबानी के संबोधन वाले वीडियो को व्यवसायी हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है.

संघर्ष का कोई हिसाब नहीं: मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि आपके लिए आपके माता-पिता की कुर्बानियों का कोई हिसाब नहीं लगा सकता है. उन्होंने छात्रों से कहा कि आपके माता-पिता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आपको जल्द से जल्द स्नातक प्रमाणपत्र मिले. यह सालों से उनका सपना रहा है. लेकिन आपको इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया है वो अतुलनीय है. उसे आप कभी मत भूलिएगा. 

Also Read: जब CM एकनाथ शिंदे के ड्राइवर बने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस! समृद्धि एक्सप्रेस वे का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >