New Rules 2023 : आज से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rules 2023 : आज से हम नये साल में प्रवेश कर चुके हैं. इससे पहले आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए. दलअसल नये साल से जेब से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाएंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लॉकर को लेकर कुछ नये नियम बनाये हैं, जो जनवरी 2023 से लागू होने ला रहे हैं. जानें अपडेट यहां

वाउचर और रिवार्ड प्वाइंट को लेकर बदलाव

यदि आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल SBI ने बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू होने जा रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (State Bank of India Cards & Payment Services) ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें जानकारी दी गयी है कि वाउचर और रिवार्ड प्वाइंट को लेकर जनवरी 2023 से बदलाव किये गये हैं. साइट पर जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार 6 जनवरी 2023 से SimplyCLICK कार्ड रखने वालों को जो Cleartrip voucher मिले हैं, उन्हें सिंगल ट्रांजैक्शन में रीडीम कर दिया जाएगा. उसे किसी ऑफर या वाउचर से नहीं जोड़ा जाएगा. इससे पहले नवंबर में कंपनी ने मर्चेंट EMI ट्रांजैक्शन की प्रोसेसिंग फीस बढ़ाकर 199 रुपये कर दी थी. यह पहले 99 रुपये थी.

GST दर में बदलाव

GST को लेकर भी बदलाव होगा जिसपर नजर रहेगी. दरअसल GST में रजिस्टर कंपिनयों के लिए भी 1 जनवरी 2023 से नियम बदलने वाले हैं. यह 7 फीसद से 8 फीसद हो सकता है. इसमें इनवायस जारी करना.

LPG सिलेंडर की कीमत पर नजर

LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन खास होता है. दरअसल इस दिन तेल कंपनियां समीक्षा करती है और LPG सिलेंडर की कीमत पर फैसला लेती है. यानी महीने के पहली तारीख को या तो LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ती है या घटती है.

Locker के नियम के बारे में जानें

यदि आप Locker यूज करते हैं तो इस खबर के बारे में जरूर जान लें. दरअसल, ग्राहकों के लिए एक जनवरी 2023 से लॉकर के नियम भी बदल रहे हैं. बैंकों को यह अधिकार दिया गया है कि वे 3 साल का किराया एकसाथ वसूल सकते हैं. साथ ही उन्हें खाली और भरे लॉकर की जानकारी भी देनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >