इलाहाबाद का वजूद खत्म, इंडियन बैंक में विलय

करीब 155 वर्ष पुराने इलाहाबाद बैंक का वजूद खत्म हो गया है. पहली अप्रैल यानी बुधवार को इस बैंक का विलय इंडियन बैंक में हो गया है. अब इस बैंक का साइन बोर्ड भी खत्म हो जायेगा.

प्रयागराज : करीब 155 वर्ष पुराने इलाहाबाद बैंक का वजूद खत्म हो गया है. पहली अप्रैल यानी बुधवार को इस बैंक का विलय इंडियन बैंक में हो गया है. अब इस बैंक का साइन बोर्ड भी खत्म हो जायेगा. हालांकि, इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय और मुख्य ब्रांच, सिविल लाइंस का साइन बोर्ड मंगलवार को ही बदल दिया गया था. अन्य शाखाओं का साइन बोर्ड लॉकडाउन के बाद बदलेगा.

इलाहाबाद बैंक की स्थापना सन् 1865 में इलाहाबाद में ही हुई थीइलाहाबाद बैंक की स्थापना सन् 1865 में इलाहाबाद में ही हुई थी. शुरुआत में इसका मुख्यालय भी यहीं था. हालांकि बाद में मुख्यालय कोलकाता शिफ्ट हो गया. बुधवार से इसका अस्तित्व समाप्त हो गया है. इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होने से कुल 16 शाखाएं हो जायेंगी. अभी तक इंडियन बैंक की सिर्फ दो शाखाएं जीरो रोड और सिविल लाइंस में थीं. इलाहाबाद बैंक की 14 शाखाएं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >