Bank Closed: 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक; जानें वजह

Bank Closed: 11 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे. इसके पीछे की वजह है देशव्यापी हड़ताल. बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (UFBU) ने हड़ताल का फैसला किया है. संगठन ने कहा कि मांगें नहीं मानी जाने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला किया गया है.

Bank Closed: संगठन ने हफ्ते में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करने में देरी, प्रदर्शन पर मिलने वाले बोनस (PLI) योजना में मतभेद और पेंशन से जुड़े मुद्दों समेत कई पुरानी मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है.

हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बंद हो जाएंगे बैंक

यह हड़ताल होने पर खासतौर से सरकारी बैंकों का कामकाज देश के कई हिस्सों में चार दिन तक प्रभावित हो सकता है. हड़ताल शुक्रवार के दिन तय है, जिसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी. वहीं, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है.

28 सितंबर से तीन दिन की एक और हड़ताल की चेतावनी

सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के समूह UFBU ने 28 सितंबर से तीन दिन की एक और देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है. यह हड़ताल आधे साल के हिसाब-किताब (छमाही क्लोजिंग) के समय होगी.

सोमवार से शुक्रवार तक काम का समय 40 मिनट बढ़ाने का प्रस्ताव रुका हुआ है

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संगठन (AIBOC) के महासचिव रूपम रॉय ने कहा कि 5 दिन का बैंकिंग हफ्ता लागू करने के प्रस्ताव पर बैंक एसोसिएशन (IBA) ने 8 मार्च, 2024 को हुए समझौते में सहमति जताई थी. इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक काम का समय 40 मिनट बढ़ाने का प्रस्ताव था. रॉय ने कहा कि इसे सरकार के पास भेजा गया था, लेकिन दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह प्रस्ताव अटका हुआ है.

सरकार की बोनस (PLI) योजना पर भी ऐतराज

बैंक संगठनों ने अधिकारियों के लिए सरकार की PLI योजना पर भी ऐतराज जताया है. उनका कहना है कि तय समझौते के मुताबिक PLI बैंक के कुल प्रदर्शन से जुड़ा होना चाहिए और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए एक जैसा होना चाहिए.

PLI योजना पर क्यों है ऐतराज?

सरकार की योजना के तहत बड़े अधिकारियों को उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर ज्यादा बोनस (अधिकतम 365 दिन के मूल वेतन के बराबर) मिल सकता है, जबकि सामान्य कर्मचारियों और छोटे अधिकारियों के लिए यह बहुत कम (अधिकतम 15 दिन के मूल वेतन और महंगाई भत्ते तक) तय किया गया है.

बोनस (PLI) का मुद्दा दिल्ली हाई कोर्ट में अटका

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि PLI का मुद्दा श्रम आयुक्त के सामने बातचीत के दौर में है और दिल्ली हाई कोर्ट में भी अटका है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकारी विभाग ने बैंकों को यह योजना लागू करने की सलाह दी है.

पेंशन में सुधार की मांग

बैंक संगठनों की अन्य पुरानी मांगों में पेंशन को बढ़ाना और सुधारना, सभी पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की एक जैसी गिनती करना और नई पेंशन योजना (NPS) वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का मौका देना शामिल है.


ये भी पढ़ें: Delhi Onion Price: दिल्ली में यहां 35 रुपये किलो मिल रहा प्याज, जानें पूरा डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >