Top 10 Billionaires: अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की लंबी छलांग, गौतम अडानी से बस कुछ कदम पीछे

Forbes Real Time Billionaires: दुनिया के सबसे धनवाल लोगों की सूची में मुकेश अंबानी अब 8वें पायदान पर काबिज हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से वह टॉप बिलियनेयर्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर थे.

World’s Top Billionaires: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया की दूसरी सबसे अमीर शख्सीयत मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top 10 Billionaires) की लिस्ट में लंबी छलांग लगायी है. दुनिया के सबसे धनवाल लोगों की सूची में मुकेश अंबानी अब 8वें पायदान पर काबिज हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से वह टॉप बिलियनेयर्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर थे.

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कितनी है?

फोर्ब्स के बिलियनेयर्स इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaires) के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति (Net Worth) बढ़कर 84 अरब डॉलर हो गई है. इसी के साथ, उन्होंने अमीरों की लिस्ट में शामिल लैरी पेज (Larry Page) और सर्जेई ब्रिन (Sergey Brin) जैसे अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि लैरी पेज का कुल नेटवर्थ 83.9 अरब डॉलर है, वहीं सर्जेई ब्रिन का नेटवर्थ 80.5 अरब डॉलर पर आ गया है.

Also Read: Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, Elon Musk से बस इतना पीछे
गौतम अडानी चौथे नंबर पर

टॉप बिलियनेयर्स की लिस्ट में पिछले दिनों दूसरे पायदान पर पहुंचकर इतिहास रच चुके एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) 124.4 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ फिलहाल दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं. अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी, अमीरों की लिस्ट में पिछले कुछ समय से लगातार माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (99.8 अरब डॉलर) और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (95.5 अरब डॉलर) से ऊपर हैं.

एलन मस्क पहले नंबर पर

दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की सूची में शीर्ष तीन पायदानों की बात करें, तो 207.7 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब लंबे समय से टेस्ला सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के नाम है. पहले नंबर पर मस्क के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) 147.8 अरब डॉलर के साथ काबिज हैं. वहीं, 130.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में तीसरे स्थान पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >