मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में दिया दान, सफेद कुर्ता पायजामा में आए नजर

Mukesh Ambani: पहले भी मुकेश अंबानी के परिवार ने बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में दान दिए थे. साल 2022 में अंबानी परिवार आशीर्वाद लेने के लिए बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पहुंचा था.

Mukesh Ambani: भारत के सबसे बड़े अरबपति उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इन दिनों चारधाम यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा करके पूजा-अर्चना की और दर्शन किए. खबर है कि रविवार को बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी ने दान दिए हैं. एनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मुकेश अंबानी का जोरदार तरीके से स्वागत किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों को 5 करोड़ रुपये दान किए हैं.

मुकेश अंबानी की झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी साधारण वेश-भूषा सफेद कुर्ता पायजामा और बेज जैकेट पहने नजर आए. इस दौरान मुकेश अंबानी भारी सुरक्षा घेरे में पूजा-अर्चना करते देखे गए. उद्योगपति ने मंदिरों के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं, जबकि उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.

पिछले साल भी मुकेश अंबानी ने की थी चारधाम की यात्रा

सुरम्य हिमालयी क्षेत्र में बसे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम हिंदू समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखते हैं, क्योंकि वे पवित्र चार धाम यात्रा का हिस्सा हैं. मुकेश अंबानी ने पिछले साल भी अपने परिवार के साथ इन मंदिरों का दौरा किया था. 2023 में उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ पवित्र मंदिरों का दौरा किया.

इसे भी पढ़ें: एसआईपी में 555 के फॉर्मूले पर लगाएंगे पैसा, तो रिटायरमेंट से पहले 5 करोड़ FIRE

2022 में भी मुकेश अंबानी के परिवार ने दिया था दान

इससे पहले भी मुकेश अंबानी के परिवार ने बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में दान दिए थे. साल 2022 में अंबानी परिवार आशीर्वाद लेने के लिए बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पहुंचा था. इस दौरान इन दोनों धामों के मंदिरों की संयुक्त समिति को 5 करोड़ रुपये का दान दिया था. अक्सर मंदिरों में जाने और धार्मिक स्थलों पर दान देने के लिए मशहूर अंबानी परिवार ने इससे पहले गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में लालबागचा राजा की मूर्ति को लगभग 15 करोड़ रुपये का 20 किलो सोने का मुकुट दान किया था.

इसे भी पढ़ें: धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त पर खरीदें सोना, लक्ष्मी माता का होगा तिजोरी में वास, जानें क्या कहते हैं पंडित जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >