MSP: ₹20 करोड़ की लागत से ऊना में बनेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट, किसानों को मिलेगा फायदा

MSP: ऊना में बनने वाला यह आलू प्रोसेसिंग प्लांट न केवल किसानों को फसल की उचित कीमत दिलाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा. इससे आलू की बर्बादी रुकेगी और किसानों को भंडारण व विपणन की सुविधा मिलेगी.

MSP: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही ऊना जिले में ₹20 करोड़ की लागत से आलू प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेगी. इसके अलावा, किसानों के लिए आलू की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा भी जल्द की जाएगी. मुख्यमंत्री शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय मल्टी-स्टेकहोल्डर कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

स्थानीय विकास और रोजगार की नई दिशा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना में बनने वाला यह आलू प्रोसेसिंग प्लांट न केवल किसानों को फसल की उचित कीमत दिलाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा. इससे आलू की बर्बादी रुकेगी और किसानों को भंडारण व विपणन की सुविधा मिलेगी. यह प्लांट चिप्स, फ्राइज, पाउडर जैसी वस्तुएं तैयार करेगा जिनकी बाजार में भारी मांग है.

जल्द घोषित होगा आलू का MSP

सुक्खू ने कहा कि सरकार जल्द ही आलू की फसल के लिए MSP (Minimum Support Price) घोषित करेगी ताकि किसान सीधे बाजार के भरोसे न रहें. इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए पहले से ही MSP निर्धारित की जा चुकी है और आगे इन्हें और बढ़ाया जाएगा.

प्राकृतिक खेती और जलवायु अनुकूल कृषि पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और अनियमित मौसम की मार झेल रहे किसान अब टिकाऊ और रसायनमुक्त खेती की ओर रुख करें. इसके लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं और आने वाले वर्ष में नई योजनाएं लाई जाएंगी.

पारंपरिक बीज और फसलों को मिलेगा बढ़ावा

सुक्खू ने कहा कि राज्य में परंपरागत बीजों और फसलों को पुनर्जीवित करने की जरूरत है, क्योंकि ये कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं और पोषण से भरपूर होती हैं. इसके लिए अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती ही आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भोजन और स्वच्छ पर्यावरण दे सकती है.

मिलेट्स और जल-संरक्षण की भूमिका अहम

कार्यक्रम में पद्मश्री नेक राम शर्मा ने भी भाग लिया और उन्होंने बाजरा (मिलेट्स) को सुपर फूड बताते हुए कहा कि इसके सेवन से न सिर्फ कुपोषण कम होगा बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी. उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को प्राकृतिक खेती का मूल आधार बताया.

Also Read: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए विजय रूपाणी, 2016 से 2021 तक थे गुजरात के सीएम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >