Motisons Jewellers IPO: अंतिम दिन टूट पड़े निवेशक, 159 गुना मिला सब्सक्रिप्शन, जानें जीएमपी और लिस्टिंग डेट

Motisons Jewellers IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर की खुदरा आभूषण कंपनी के इस निर्गम के तहत की गई 2,08,71,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,33,11,48,000 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं.

Motisons Jewellers IPO: मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ को लेकर आखिरी दिन निवेशकों ने काफी उत्साह दिखाया. 151 करोड़ रुपये के आईपीओ को निर्गम के तीसरे और अंतिम दिन 159.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर की खुदरा आभूषण कंपनी के इस निर्गम के तहत की गई 2,08,71,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,33,11,48,000 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं. निर्गम के तहत गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 233.91 गुना अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड के लिए 157.40 गुना बोलियां लगाई गईं. वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 122.28 गुना अभिदान मिला. निर्गम के लिए 52-55 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था. निर्गम के तहत 2,74,71,000 करोड़ इक्विटी शेयरों को जारी किया गया है और इसमें कोई भी बिक्री पेशकश नहीं की गई है. निर्गम खुलने के पहले मोतीसंस ज्वेलर्स ने एंकर निवेशकों से 36 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाई. मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयर वर्तमान में ₹100 प्रति शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर चल रहे हैं. जीएमपी वह प्रीमियम है जिस पर स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने से पहले आईपीओ शेयरों का अनौपचारिक बाजार में कारोबार किया जाता है. मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयर 22 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाली है.

Also Read: Inox India IPO Allotment: आईनॉक्स ने आवेदकों को अलॉट किया शेयर, झट से चेक करें आपके खाते में आए कितने स्टॉक

रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर आवंटन की स्थिति कैसे जांचें

  • रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर जाएं. उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पांच लिंक देखने को मिलेंगे, जहां स्टेटस चेक किया जा सकता है.

  • किसी एक लिंक पर क्लिक करके, आईपीओ अनुभाग में ड्रॉपडाउन मेनू से Motisons Jewellers का चयन करें.

  • आवंटन स्थिति की जांच करने के लिए तीन विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, यानी आवेदन संख्या, डीमैट खाता या पैन.

  • यदि आपने पहला विकल्प चुना है, तो आवेदन संख्या और कैप्चा कोड टाइप करें, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

  • यदि आपने डीमैट खाता संख्या के माध्यम से स्थिति जांचने का विकल्प चुना है, तो इसे टाइप करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करने से पहले कैप्चा कोड दर्ज करें.

  • तीसरे विकल्प के लिए अपना पैन नंबर डालें और कैप्चा कोड टाइप करें. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

बीएसई और एनएसई पर आवंटन स्थिति की जांच कैसे करें

  • बीएसई के लिए, आधिकारिक साइट पर आवंटन पृष्ठ पर जाएं. अब ‘इश्यू टाइप’ सेक्शन के तहत ‘इक्विटी’ चुनें. ‘इश्यू नेम’ के तहत ड्रॉपडाउन विकल्प से आईपीओ चुनें.

  • स्थिति जांचने के लिए अपना पैन या आवेदन नंबर दर्ज करें.

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर जाएं.

  • उसे साइन अप करने के लिए क्लिक करें’ विकल्प चुनें और अपने पैन के साथ खुद को पंजीकृत करें.

  • अब यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए लॉगइन करें. खुलने वाले नए पेज पर अपना आईपीओ आवंटन स्थिति जांचें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >