मोहम्मद शमी के जीजा और बहन मनरेगा मजदूर! खाते में आ रहा दनादन पैसा

MNREGA Fraud: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मनरेगा घोटाला सामने आया है, जिसमें मोहम्मद शमी की बहन शबीना और जीजा गजनवी के खातों में मजदूरी के नाम पर सरकारी पैसा आ रहा था. जांच में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर भी जॉब कार्ड मिलने की बात सामने आई है. प्रशासन ने कार्रवाई और वसूली की बात कही है.

MNREGA Fraud: फीसदी के तौर पर करोड़ों रुपये कमाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेट मोहम्मद शमी की बहन शबीना अंजुम और जीजा गजनवी मनरेगा मजदूरी करते हैं. मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मनरेगा जॉब कार्ड के जरिए इन दोनों के खातों में तीन साल से दनादन पैसे आ रहे हैं. रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास गुले आइसा ग्राम प्रधान हैं. मीडिया में यह खबर आने के बाद उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में प्रशासनिक तौर पर खलबली मची हुई है.

सरकार धन के दुरुपयोग की रिपोर्ट

हिंदी की वेबसाइट नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनरेगा में घोटाले का यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जोया प्रखंड के पलोला गांव है. यहां पर बड़े पैमाने पर सरकार पैसे के दुरुपयोग का मामला सामने आया है.

मजदूरी के नाम पर शबीना को मिले 70 हजार रुपये

रिपोर्ट में लिखा गया है कि अमरोहा के पलोला गांव में मनरेगा स्कीम के तहत 657 जॉब कार्ड बने हुए हैं. इस सूची में मोहम्मद शमी की बहन शबीना का नाम 473वें नंबर पर शामिल किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शबीना का मनरेगा स्कीम में 4 जनवरी, 2021 को पंजीकरण कराया गया था. तब शबीना के खाते में करीब 70,000 रुपये आए हैं. वहीं, गजनवी के खाते में करीब 66,000 रुपये आए हैं.

शबीना की ननद और ठेकेदार भी मनरेगा मजदूर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकारी पैसों के दुरुपयोग में शबीना की ननद और गजनवी की बहन नेहा का नाम भी आ रहा है. हालांकि, नेहा फिलहाल अपनी ससुराल में रहती हैं. उनके नाम पर भी मनरेगा जॉब कार्ड बना हुआ है. सबसे बड़ी बात यह है कि मनरेगा इस सूची में पलोला गांव के एक ठेकेदार जुल्फिकार का नाम भी शामिल है.

शमी के मामा के नाम पर जॉब कार्ड

जी न्यूज उत्तर प्रदेश की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी की बहन शबीना का एक बेटा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और उसका भी जॉब कार्ड बना हुआ है. मोहम्मद शमी के मामा मुगिर का भी जॉब कार्ड बना हुआ है और उनके खाते में भी मजदूरी का पैसा आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: मुगलकाल में ‘जजिया’ के अलावा देने पड़ते थे और भी कई प्रकार के टैक्स, क्या जानते हैं आप?

दोषियों से होगी पैसों की वसूली, होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

जी न्यूज उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले अमरोहा के जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि सरकारी रकम के दुरुपयोग के मामले में जो भी दोषी हैं, उनसे पैसों की वसूली भी की जाएगी और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: मिलिए दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले भिखारी से, संपत्ति जानकर उड़ जाएगी रातों की नींद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >