गहने खरीदने का है प्लान? देखें 12 मई की सोने-चांदी की रेट लिस्ट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 May 2026: 12 मई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जानें यूपी, बिहार और दिल्ली समेत अपने शहर के ताजा रेट्स क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 May 2026: एक तरफ जहां दुनिया भर में चल रहे तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में हलचल है, वहीं भारतीय बाजारों में प्रधानमंत्री की अपील का असर दिख रहा है. नतीजा यह है कि आज सोने और चांदी की कीमतों में वह उछाल नहीं दिखी जिससे आम आदमी घबरा जाए, बल्कि कीमतों में हल्की सुस्ती ही नजर आ रही है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल की क्लोजिंग और आज की शुरुआती हलचल पर आधारित है.  

सोने की कीमत में आज क्या है बदलाव?

आज बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है. यह गिरावट भले ही छोटी लगे, लेकिन पिछले 5 दिनों में यह तीसरी बार है जब दाम नीचे आए हैं. यूपी, बिहार और झारखंड के शहरों में 22 कैरेट का भाव 13,944 रुपये के आसपास चल रहा है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भाव ऊंचे होने के बावजूद घरेलू बाजार में नरमी ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है.

आपके शहर में सोने का रेट (24 कैरेट  Gold – 1 ग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
लखनऊ ₹15,227₹15,228– ₹1
पटना ₹15,217₹15,218– ₹1
दिल्ली₹15,227₹15,228– ₹1
मुंबई₹15,212₹15,213– ₹1
कोलकाता₹15,212₹15,213– ₹1
बेंगलुरु₹15,212₹15,213– ₹1
चेन्नई₹15,381₹15,382– ₹1

चांदी के दाम गिरे या बने हुए हैं स्थिर?

चांदी की बात करें तो आज इसमें भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की हल्की सुस्ती देखी गई है. जहां कल चांदी 2,75,000 रुपये पर थी, वहीं आज यह 2,74,900 रुपये के स्तर पर आ गई है. बिहार और यूपी के जिलों में चांदी की मांग हमेशा रहती है, और आज की स्थिरता या मामूली गिरावट उन लोगों के लिए सुकून वाली है जो भारी मात्रा में चांदी के बर्तन या जेवर खरीदना चाहते हैं. 

आपके शहर में चांदी का भाव (1 किलोग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
लखनऊ₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
पटना₹2,74,800₹2,74,900– ₹100
दिल्ली₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
मुंबई₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
कोलकाता₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
बेंगलुरु₹2,74,900₹2,75,000– ₹100
चेन्नई₹2,85,100₹2,85,200– ₹100

ये भी पढ़ें: कहीं गिरे दाम, तो कहीं रहे स्थिर, देखें 12 मई की पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >