Maruti Suzuki की होलसेल बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट, दिसंबर 2022 में बिकी 1.39 लाख गाड़ियां

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 1,13,535 वाहन बेचे जो एक साल पहले बिके 1,26,031 वाहनों की तुलना में 9.91% कम है. दिसंबर 2022 में ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री 9,765 इकाई रही. बलेनो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन-आर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 57,502 इकाई रही.

Car Sales Report Dec 2022: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर के महीने में 1,39,347 इकाइयों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में नौ प्रतिशत कम है. कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर 2021 में उसने कुल 1,53,149 वाहनों की बिक्री की थी. इस तरह उसकी थोक बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आयी है.

पिछले महीने मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में कुल 1,13,535 वाहन बेचे जो एक साल पहले के समान महीने में बिके 1,26,031 वाहनों की तुलना में 9.91 प्रतिशत कम है. दिसंबर 2022 में ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री सिर्फ 9,765 इकाई रही. इसी तरह बलेनो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन-आर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री भी घटकर 57,502 इकाई रही.

Also Read: Car Sells: इन कंपनियों ने नवंबर में ताबड़तोड़ बेची कारें, यहां डालें आंकड़ों पर नजर

हालांकि ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस, एक्सएल-6 और ग्रैंड विटारा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 26,982 वाहनों की तुलना में बढ़कर 33,008 इकाई हो गई. कंपनी ने बयान में कहा, इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी होने का वाहनों के उत्पादन पर थोड़ा असर रहा. कंपनी ने इस असर को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >