LPG Price Today : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, चेक करें अपने शहर में 1 मई की कीमत

LPG Price Today : पिछले साल एक मई 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2355.50 रुपये में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा था. आज इसकी कीमत घटकर 1856.50 रुपये हो गयी है.

LPG Price 1 May 2023 : आज महीने का पहला दिन है यानी एक मई..इस दिन जनता को राहत मिली है. जी हां…1 मई को एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) सस्ता हो गया है. आज दिल्ली से लेकर कानपुर, पटना, रांची, चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी तेल कंपनियों की ओर से की गयी है. नये रेट आज ही अपडेट किये गये हैं. हालांकि आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर में की गयी है.

आज यानी 1 मई से देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये, कोलकाता में 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा. वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव तेल कंपनियों की ओर से नहीं किया गया है.

सिलेंडर के रेट पूरे साल घटे-बढ़े

यदि आपको याद हो तो एक अप्रैल 2023 को भी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 92 रुपये की कमी की गयी थी. हालांकि उससे पहले एक मार्च को एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ाने का काम तेल कंपनियों ने किया था. आपको बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते नजर आये.

पिछले साल से 499 रुपये हुए कम

पिछले साल एक मई 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2355.50 रुपये में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा था. आज इसकी कीमत घटकर 1856.50 रुपये हो गयी है. यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 499 रुपये की कमी आयी है.

1 मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट

देश की राजधानी दिल्ली- 1103 रुपये

कोलकाता-1129 रुपये

मुंबई- 1112.5 रुपये

चेन्नई – 1118.5 रुपये

पटना- 1201 रुपये

लेह – 1340 रुपये

Also Read: LPG Price : कम होगी रसोई गैस की कीमत ? एलपीजी सब्सिडी को लेकर जान लें खास बात

श्रीनगर- 1219 रुपये

आईजोल- 1255 रुपये

अंडमान- 1179 रुपये

अहमदाबाद- 1110 रुपये

भोपाल- 1118.5 रुपये

जयपुर- 1116.5 रुपये

बेंगलुरू- 1115.5 रुपये

कन्या कुमारी- 1187 रुपये

रांची- 1160.5 रुपये

शिमला- 1147.5 रुपये

डिब्रूगढ़- 1145 रुपये

लखनऊ- 1140.5 रुपये

उदयपुर- 1132.5 रुपये

इंदौर- 1131 रुपये

आगरा- 1115.5 रुपये

चंडीगढ़- 1112.5 रुपये

देहरादून- 1122 रुपये

विशाखापट्टनम- 1111 रुपये

स्रोत: IOC

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >