LPG Price Today : महीने के पहले दिन राहत, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

LPG Price Today : LPG उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों ने राहत दी है. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत करीब 45 रुपये कम की गई है.

LPG Price Today : त्योहार के बीच महीने के पहले दिन LPG उपभोक्ताओं को राहत मिली है. 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं. नए रेट के अनुसार, 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 45 रुपये की कमी की गई है. आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर उपभोक्ताओं को सस्ते में मिलेगा. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. 1 अगस्त 2024 से ही इसकी कीमत स्थिर है.

19 किलो वाला एलपीजी कहां कितने में मिलेगा?

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 41 रुपये सस्ता हो गया है. यह अब 1762 रुपये में मिलेगा. 1 मार्च को इसकी कीमत 1803 रुपये थी. वहीं, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत मार्च में 1913 रुपये थी. आज 44.50 रुपये सस्ता होकर 1868.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिल रहा है. मुंबई में सिलेंडर की कीमत अब 1755.50 रुपये से घटकर 1713.50 रुपये हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट में ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है. 1 अप्रैल 2025 को भी यह दिल्ली में 803 रुपये में ही मिल रहा है. कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >