दुबई मॉल में सन्नाटा, एप्पल-अमेजन स्टोर बंद; क्या खाड़ी देशों से खत्म हो जाएगा लग्जरी ब्रांड्स का दौर ?

ईरान-इजराइल युद्ध ने मिडिल ईस्ट की कमर तोड़ दी है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान के Global brands shut Middle East stores: भीषण पलटवार से Amazon और Apple जैसे दिग्गजों के स्टोर बंद हो गए हैं. आसमान में मिसाइलों के खौफ और आर्थिक तबाही के बीच खाड़ी देशों का करोड़ों का बिजनेस पूरी तरह ठप है.

Global brands shut Middle East stores: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने न केवल सुरक्षा बल्कि वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है. 28 फरवरी से शुरू हुए इस भीषण संघर्ष ने तब नया मोड़ ले लिया जब अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु की खबर आई.

इसके जवाब में ईरान ने न केवल इजराइल पर मिसाइलें दागीं, बल्कि खाड़ी देशों (Gulf Countries) में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया. अब यह लड़ाई सिर्फ सेनाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि तेल कुओं, गैस संयंत्रों और बड़े व्यापारिक केंद्रों तक पहुंच गई है.

ग्लोबल ब्रांड्स पर ईरान का प्रहार

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के शुरुआती 24 घंटों में ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का कामकाज ठप हो गया है.

  • अमेजन (Amazon): संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन में अमेजन के डेटा सेंटर्स पर हमला हुआ है. सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में वेयरहाउस बंद कर दिए गए हैं, जिससे ऑनलाइन डिलीवरी पूरी तरह रुक गई है.
  • एप्पल (Apple): दुबई स्थित एप्पल स्टोर फिलहाल बंद कर दिए गए हैं.
  • H&M और रेकिट: स्वीडिश फैशन ब्रांड H&M ने इजराइल और बहरीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं, वहीं ‘डेटॉल’ बनाने वाली कंपनी रेकिट (Reckitt) ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग साइट्स बंद कर कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ दे दिया है.

लग्जरी मार्केट और रिटेल सेक्टर में सन्नाटा

  • मिडल ईस्ट अपनी लग्जरी शॉपिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन वर्तमान में यहाँ के मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वीरान हैं.
  • चालहौब ग्रुप: वर्साचे, जिमी चू और सेफोरा जैसे 900 से ज्यादा स्टोर चलाने वाले इस ग्रुप ने बहरीन में अपना काम पूरी तरह बंद कर दिया है.
  • गुच्ची (Gucci): इसकी पैरेंट कंपनी केेरिंग (Kering) ने कुवैत, कतर और यूएई में अपने स्टोर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए हैं.
  • शेयर बाजार में गिरावट: युद्ध की खबर से लग्जरी ग्रुप LVMH और हर्मीस (Hermes) जैसी कंपनियों के शेयरों में 4% से 5.7% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

आम जनता में डर और सरकारों की कोशिश

आसमान में उड़ते ड्रोन और मिसाइलों ने आम जनता और पर्यटकों के बीच खौफ पैदा कर दिया है. दुबई जैसे शहरों में फंसे लोग जल्द से जल्द वहां से निकलना चाहते हैं. लोगों का डर दूर करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान खुद दुबई मॉल पहुंचे. उन्होंने वहां आम जनता के बीच बैठकर खाना खाया ताकि यह संदेश दिया जा सके कि स्थिति नियंत्रण में है और लोग सुरक्षित हैं.

प्रभावित क्षेत्रमुख्य प्रभाव
ई-कॉमर्सअमेजन की डिलीवरी ठप, डेटा सेंटर्स पर हमला।
लग्जरी ब्रांड्सगुच्ची, वर्साचे और जिमी चू के स्टोर बंद।
आईटी/टेकएप्पल स्टोर और डेटा सेवाएं प्रभावित।
स्टॉक मार्केटवैश्विक लग्जरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट।

Also Read : इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत की बड़ी चाल, कनाडा से यूरेनियम डील पक्की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >