LPG Price: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, बैंकों में पैसे से जुड़े नियम में भी बदलाव

LPG Price: मई महीने की शुरुआत राहत भरी खबर से हो रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर दी है. इसके अलावा बैंकों के कुछ नियम में भी आज से बदलाव किया गया है.

LPG Price: मई महीने की शुरुआत में ही महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है. एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम में कमी की गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने भी एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की है. एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम तेल कंपनियों ने घटा दिए हैं. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 19 से 20 रुपये की कमी की गई है. नई कीमतें आज यानी 1 मई 2024 से लागू हो गई है. इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1745.50 रुपये हो गई है.

कितनी कम हो गई है कीमत
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज यानी एक मई को 19 रुपये की कटौती की गई है. इस कटौती के बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर का दाम 1745.50 रुपये हो गई है. इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये थी. वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1859 रुपये हो गई है. जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1698.50 रुपये और चेन्नई में 1911 रुपये में हो गई है.

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

नये महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह राहत सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दी है. यानी 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत ही कम की गई है. लेकिन इस राहत से घरेलू सिलेंडरों को दूर रखा गया है. आम घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 803 रुपये है.

आज से बदल गए पैसे से जुड़े ये नियम
नये महीने की शुरुआत के साथ कई और नियमों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. पैसों से जुड़े बी कई नियम बदले हैं. आज से प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई ने अपने सेविंग खाते के नियमों में बदलाव किया है. 1 मई से बैंक ने अपने डेबिट कार्ड शुल्क  से लेकर चेक बुक जारी करने के शुल्क में बदलाव कर दिया है. इसके अलावा यस बैंक ने भी अपने कई तरह के चार्ज में बदलाव किया है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड़ में पारा 47 के पार, ऊटी में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >