गैस की किल्लत से रेलवे स्टॉक्स गिरे, IRCTC ने दिया इंडक्शन के इस्तेमाल का आदेश

LPG Crisis Impact on Railway Stocks: LPG संकट से रेलवे सेक्टर के शेयर गिर रहे है. वहीं किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों की चांदी हो गई है. जानिए क्यों IRCTC ने स्टेशनों पर गैस की जगह बिजली से खाना पकाने का आदेश दिया है.

LPG Crisis Impact on Railway Stocks: भारत में एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत ने अब रसोई के साथ-साथ शेयर बाजार में भी हलचल मचा दी है. मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) रास्ता बंद हो गया है, जहां से भारत अपनी जरूरत का 62% एलपीजी आयात करता है. इस सप्लाई संकट की खबर फैलते ही 11 मार्च को रेलवे कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जबकि बिजली से चलने वाले अप्लायंसेज की मांग अचानक बढ़ गई है.

क्या रेलवे स्टेशनों पर अब गैस नहीं मिलेगी?

गैस संकट को देखते हुए IRCTC ने एक बड़ा फैसला लिया है. रेलवे स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट्स (Catering Units) को सलाह दी गई है कि वे खाना पकाने के लिए एलपीजी के बजाय इंडक्शन कुकटॉप, माइक्रोवेव और इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज का इस्तेमाल शुरू करें. विशेष रूप से पश्चिमी क्षेत्र (West Zone) में इसे कड़ाई से लागू करने को कहा गया है क्योंकि रेलवे रोजाना करीब 17 लाख मील तैयार करता है. साथ ही, वेंडर्स को ‘रेडी-टू-ईट’ (RTE) मील का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पैसेंजर्स को भूखा न रहना पड़े.

किन कंपनियों के शेयर डूबे और किनकी लगी लॉटरी?

गैस की कमी की खबर से रेलवे सेक्टर के निवेशकों में डर बैठ गया है. IRCTC के शेयर 2.4% तक गिर गए, जबकि IRFC, RVNL और RailTel जैसे शेयरों में भी 1% से 1.5% की गिरावट आई. दूसरी तरफ, किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों की चांदी हो गई. TTK Prestige और Jaipan Industries के शेयर 8% तक उछल गए. लोगों ने इंडक्शन (Induction) खरीदारी जोरों से कर दी है, जिससे दुकानदारों की बिक्री 60% तक बढ़ गई है.

क्या वाकई खत्म हो रही है रसोई गैस?

आम जनता के बीच घबराहट बढ़ रही है, लेकिन सरकार ने स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी है. पीएम मोदी ने इस संकट पर हाई-लेवल मीटिंग की है और देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (Essential Commodities Act) लागू कर दिया है. हालांकि 10 मार्च को सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि एलपीजी उत्पादन 10% बढ़ा दिया गया है और गैस की कोई कमी नहीं है.

ये भी पढ़ें: गैस की किल्लत देख इंडक्शन चूल्हा खरीदने की मची होड़, इन कंपनियों के शेयर में आया उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >