LIC पॉलिसी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! प्रीमियम भुगतान के लिए मिला एक्स्ट्रा समय

Life Insurance Corporation: यदि आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी है और आप उसका प्रीमियम भरना भूल गये हैं तो यह खबर आपको राहत पहुंचा सकती है.

Life Insurance Corporation: यदि आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी है और आप उसका प्रीमियम भरना भूल गये हैं तो यह खबर आपको राहत पहुंचा सकती है. जी हां, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मार्च और अप्रैल के प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारकों को 30 दिन का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है. कंपनी ने कोविड-19 महामारी की वजह से देश में लागू बंदी के मद्देनजर पॉलिसीधारकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है.

एलआईसी ने कहा कि फरवरी के प्रीमियम के लिए दिया गया अतिरिक्त समय 22 मार्च को खत्म होने के बाद इसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. बयान में कहा गया है कि एलआईसी के बीमाधारक बिना सेवा शुल्क के एलआईसी डिजिटल पेमेंट विकल्प के जरिये प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं.

बीमा कंपनी ने कहा है कि प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारकों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है. वे सीधे कुछ जानकारी देकर भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा प्रीमियम का भुगतान मोबाइल एप ‘एलआईसी पे डायरेक्ट’ को डाउनलोड कर भी किया जा सकता है. नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम, यूपीआई के जरिये भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है.

आईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक की शाखाओं और ब्लॉक स्तर पर परिचालन कर रहे आम सेवा केंद्रों (सीएससी) पर नकद में भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है. बीमा कंपनी ने पॉलिसीधारकों को आश्वस्त किया कि है कि कोविड-19 से मृत्यु होने पर इसे ऐसे अन्य मामलों के समान ही माना जाएगा और इसमें दावे का भुगतान तुरंत करने की व्यवस्था की जाएगी.

प्रीमियम का भुगतान यहां और ऐसे करें…

-इंटरनेट के जरिये प्रीमियम का भुगतान इंटरनेट से सेवाप्रदाताओं जैसे एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, टाइम्स ऑफ मनी, बिल जंक्शन, यूटीआई बैंक, बैंक ऑफ पंजाब, सिटी बैंक, कार्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक और बिल डेस्क के माध्‍यम से आप कर सकते हैं.

-LIC की ऐप का उपयोग करके आप कहीं भी और कभी भुगतान करने का काम कर सकते हैं. ऐप प्ले स्टोर में आपको मिल जाएगा. ऐप पर इंटरनेट बैंकिंग सहित सभी तरह के डिजिटल भुगतान के ऑप्शन आपको नजर आ जाएंगे.

-प्रीमियम का भुगतान कार्पोरेशन बैंक और यूटीआई बैंक के एटीएम के माध्‍यम से भी आप कर सकते हैं.

– प्रीमियम का भुगतान इलेक्ट्रानिक क्लियरिंग सर्विस के माध्‍यम से भी आप कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >