LIC Scheme for Children: क्या अपने बच्चों के लिए आपने खरीदा है एलआइसी का ये प्लान, जानिए खूबियां

LIC Scheme for Children: क्या आपके जेब में 150 रुपये हैं. अगर आपका जवाब हां है तो यह न्यूज आपके लिए है. अब आप महज 150 रुपये में अपने बच्चे को लखपति बना सकते हैं.

LIC Scheme for Children: क्या आपके जेब में 150 रुपये हैं. अगर आपका जवाब हां है तो यह न्यूज आपके लिए है. अब आप महज 150 रुपये में अपने बच्चे को लखपति बना सकते हैं. जी हां… सुनने में भले ही यह अटपटा लग रहा हो, लेकिन एलआईसी अपके लिए ऐसा सौगात लाया है जो आपके बच्चे में 150 रुपये में ही लखपति बना देगा. तो आइए जानते हैं क्या है एआईसी की यह खास योजना…

दरअसल एनआईसी ने न्‍यू चि‍ल्‍ड्रन्‍स मनी बैक प्‍लान (LIC New Children’s Money Back Plan) तैयार किया है. यह प्लान खासतौर से बच्चों के लिए है. सबसे बड़ी बात कि एलआईसी की इस स्कीम को लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा जीरे वर्ष रखा गया है. जबकि, बीमा लेने की अधिकतम आयु 12 साल रखी गई है. वहीं, न्यूनतम बीमा राशि 10 हजार रुपए है. जूकि, अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं रखी गई है.

प्लान मेच्योरिटी की समय सीमा: LIC के न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान का टर्म 25 साल रखा गया है. इस प्लान के तहत एलआईसी बच्चे के 18 साल, 20 साल और 22 साल के होने पर कुछ भुगतान भी करती है. यह भुगतान बेसिक सम इंश्योर्ड की 20-20 राशि होती है. और बाकी बची राशि का भुगतान योजना की अवधि पूरी होने पर करती है.

खास बातें

बीमा को लेने की न्यूनतम आयु 0 वर्ष.

अधिकतम आयु 12 वर्ष.

न्यूनतम बीमा राशि 10 हजार रुपए.

अधिकतम बीमा राशि के लिए कोई सीमा नहीं.

Also Read: LIC Policy Revival Updates: क्या आपकी लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी हो चुकी है लैप्‍स, जानें इसे दोबारा चालू कराने का आसान तरीका

प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर- ऑप्शन उपलब्ध: इस प्लान के तहत यदि प्लान धारक की मौत हो जाती है तो बीमा की राशि और बोनस उसके देने का प्रावधान है. वहीं, ग्रेस पीरियड के अंदर प्रीमियम भुगतान नहीं करने पर लैप्स कर जाएगी. एक और खास बात है कि इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट कुल प्रीमियम पेमेंट का 105 फीसदी से कम नहीं हो सकता है.

Also Read: LIC News: सालों से एलआईसी में फंसा पैसा अब निकालने का मौका, भूला पैसा पाने के लिए ऐसे करें उपाय, सीधे अकाउंट में आएगा पैसा

Posted by: Pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >