LIC में पहली बार होगी CEO की नियुक्ति, बड़े बदलाव से निवेशकों की होगी मौज

रिपोर्ट की मानें, तो एलआईसी को नये ट्रैक पर लाने की जरूरत है और इसके लिए बीमा कंपनी के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति करने की योजना है. एलआईसी के नये सीईओ की नियुक्ति को लेकर माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से शेयरधारक फायदे में रहेंगे.

LIC CEO News: एलआईसी (LIC) यानी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) को जल्द ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) यानी सीईओ (CEO) मिलनेवाला है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारियों ने बताया कि एलआईसी को नये ट्रैक पर लाने की जरूरत है और इसके लिए बीमा कंपनी के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति करने की योजना है. रिपोर्ट की मानें, तो सरकार एलआईसी सीईओ की नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंड को व्यापक बनाने की योजना बना रही है, ताकि निजी क्षेत्र के उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकें.

एलआईसी के 66 साल के इतिहास में पहली बार…

रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी फिलहाल चेयरमैन के नेतृत्व में काम करती है, लेकिन मार्च के बाद यह पद समाप्त कर दिया जाएगा. इसके बाद सरकार निजी क्षेत्र से एक सीईओ नियुक्त करेगी. गौरतलब है कि इस योजना को अमल में लाने के लिए पिछले साल एलआईसी को नियंत्रित करनेवाले कानून में बदलाव किये गए थे. यह योजना अमल में आती है तो एलआईसी के 66 साल के इतिहास में पहली बार कंपनी को कोई सीईओ मिलेगा. आपको बताते चलें कि एलआईसी लगभग 41 लाख करोड़ रुपये का फंड मैनेज करती है. हालांकि, एलआईसी की निगरानी करनेवाले वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

Also Read: Modi Govt LIC Scheme: 9250 रुपये प्रतिमाह पेंशन की गारंटी और 10 साल बाद पूरी राशि वापस
एलआईसी शेयरधारक फायदे में रहेंगे

एलआईसी के नये सीईओ की नियुक्ति को लेकर माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से शेयरधारक फायदे में रहेंगे. बता दें कि पिछले साल मई में लिस्ट होने के बाद से एलआईसी के शेयरों की कीमत में गिरावट लगातार जारी है. एलआईसी का शेयर भाव अब तक आईपीओ इश्यू प्राइस को भी छू नहीं पाया है. इश्यू प्राइस से इसमें 30% तक की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं निवेशकों को लगभग 2 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >